,

Kaithal News: दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस, 5 आरोपियों पर दर्ज शिकायत

Kaithal News

Report by: Navdeep, Edit by: Priyanshi Soni

Kaithal News: कैथल के पूंडरी क्षेत्र के गांव डुलयानी में दहेज की मांग पूरी न होने पर करीब 31 वर्षीय विवाहिता ज्योति की उसके ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति सहित पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kaithal News: पिता ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप

Kaithal News

मृतका के पिता वेद प्रकाश ने पूंडरी थाना में शिकायत देते हुए बताया कि लगभग 10 साल पहले उनकी बेटी ज्योति की शादी गांव डुलयानी निवासी सुरजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज में रुपए लाने के लिए दबाव बनाता था और ज्योति के साथ मारपीट करता था। कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन ससुरालियों का रवैया नहीं बदला। 2 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी को बुरी तरह पीटा गया है।

Kaithal News: ससुर ने बुलाया, चारपाई पर मिली गंभीर हालत में

पीड़ित पिता के अनुसार, ज्योति के ससुर ने उन्हें फोन कर कहा कि आकर अपनी बेटी को ले जाएं। जब वे पहुंचे तो ज्योति चारपाई पर गंभीर हालत में पड़ी मिली। वे उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ज्योति के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी।

Kaithal News: पांच आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज

एचएसओ शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है और डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में पति, सास, ससुर, ननंद और देवर के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also:
Sirsa: IGNP में 20 मार्च के बाद 60 दिन का क्लोजर प्रस्तावित, पंजाब में 16.62 किमी रिलाइनिंग की तैयारी शुरू

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…