बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत, बताई आप छोड़ने की हैरान करने वाली वजह…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए, कैलाश गहलोत में बीजेपी की सदस्यता ले ली है। मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। सदस्यता लेने के साथ ही गहलोत ने ईडी-सीबीआई के दबाव की खबरों से इंकार करते हुए, विचारधारा को कारण बताया। गहलोत ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की एक विचारधारा थी, सभी लोग एक विचारधारा से जुड़े थे। आज आम आदमी खास आदमी बन चुके है।

दिल्ली सरकार के मंत्री पद से दिया इस्तीफा

गहलोत दिल्ली सरकार में मंत्री थे। हाल ही में उन्होंने मंत्री पद समेत प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। गहलोत के पार्टी छोड़ने पर ईडी सीबीआई के दबाव को ज़िम्मेदार बताया जा रहा था, लेकिन गहलोत ने इन सभी कारणों से इंकार कर दिया। गहलोत ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अपने त्यागपत्र में कहा कि, ‘आप नेता लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय अब सिर्फ राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे है’। गहलोत ने शीशमहल समेत कई मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा कि, ‘क्या हम अब भी खुदको आम आदमी मानते है’।

दिल्ली के विकास के लिए केंद्र से संबंध ज़रूरी

आप से इस्तीफा और बीजेपी ज्वाइन करने पर गहलोत ने कहा कि, ‘अगर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री केंद्र सरकार से लड़ते रहेंगे तो दिल्ली का विकास नहीं हो सकता। दिल्ली का विकास अगर हमें करना है तो अच्छे संबंध बनाकर रखना ज़रूरी है’। गहलोत ने आगे कहा कि, ‘मुझे जितना भी मौका मिला, पूरी कोशिश की काम करने की। हमारा मकसद दिल्ली की जनता के लिए काम करना था। मुझे यकीन है कि, दिल्ली का विकास केंद्र में बीजेपी की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ही हो सकता है। इसी कारण में बीजेपी के साथ जुड़ा हूं’।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित