जस्टिस संजीव सचदेवा ने ली मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ: मप्र हाईकोर्ट में नया नेतृत्व

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को अपना 29वां मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस संजीव सचदेवा ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और न्यायिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राष्ट्रपति की अधिसूचना पढ़ी गई

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी वह अधिसूचना पढ़कर सुनाई, जिसमें न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की गई थी।

मई से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे

जस्टिस सचदेवा मई 2025 से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें इस पद पर स्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।
इससे पहले भी वे 9 जुलाई से 24 सितंबर 2024 के बीच भी प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर चुके हैं।

पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता

  • जस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 26 दिसंबर 1964 को नई दिल्ली में हुआ था।
  • उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से 1985 में वाणिज्य (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
  • इसके बाद, कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने 1988 में विधि स्नातक (LLB) की पढ़ाई पूरी की।
  • उसी वर्ष, 1 अगस्त 1988 को, वह दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए और वकालत की शुरुआत की।

दिल्ली से मध्यप्रदेश ट्रांसफर

जस्टिस संजीव सचदेवा को 30 मई 2024 को दिल्ली उच्च न्यायालय से स्थानांतरित कर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में नियुक्त किया गया था। इसके बाद, 24 मई 2025 को उन्हें औपचारिक रूप से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था, जब जस्टिस सुरेश कुमार कैत सेवानिवृत्त हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख बधाई दी।

यह नियुक्ति न केवल मध्य प्रदेश न्यायपालिका के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, बल्कि न्यायमूर्ति सचदेवा के लंबे और समर्पित न्यायिक करियर की भी पुष्टि है। अब राज्य की न्यायिक व्यवस्था को उनके अनुभव और नेतृत्व से नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध