पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Journalist Mukesh Chandrakar murder case: Accused Suresh Chandrakar arrested from Hyderabad

सेप्टिक टैंक में बरामद हुई पत्रकार की लाश के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई दिनों की तफ्तीश के बाद एसाईटी को सफलता मिली है। एसआईटी ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा में बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को भी एसआईटी की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर के कुछ बैंक अकाउंट को सीज किया है। वहीं प्रशासन ने सुरेश चंद्राकर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कंस्ट्रेक्शन डंपिंग यार्ड बना रखा था। उसे भी बीते दिनों प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटा दिया।


मुकेश के द्वारा घटिया सड़क निर्माण को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद ठेकेदार का भाई रितेश चंद्राकर एक जनवरी की रात को मुकेश को बीजापुर की चट्टानपारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचा था। जहां रात को भोजन करने के दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे काम में सहयोग की बजाय बाधा डालने की बात कही। इसी दौरान बहस हो गई।
इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने बाड़े में मौजूद सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट और पीठ पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी थी। शव को ठीकाने लगाने के लिए पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया। उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया था।

कांकेर से आरोपी की पत्नी गिरफ्तार
घटना के बाद रितेश ने हत्या की बात बताते हुए अपनी कार को ले जाकर रायपुर एयरपोर्ट के पास खड़ा किया और दिल्ली भाग गया, जबकि सुरेन्द्र अपनी कार से हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में रितेश को दिल्ली और अन्य आरोपियों को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया था। जबकि मुकेश की हत्या के बाद बनाई गई एसआईटी टीम ने सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर उसे बीजापुर लाया जा रहा है,जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है।

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे को धरसाई करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा था। ठेकेदार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चला गया है। दूसरी ओर रायपुर एयरपोर्ट से आरोपी रितेश चंद्राकर की गाड़ी जब्त की गई है।

ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सभी बैंक खाते और एटीएम ट्रांजैक्शन को सीज किया गया है। किसी भी तरह का डिजिटल ट्रांजेक्शन न कर पाए इस पर भी नजर रखी गई है। बीजापुर स्थित वन विभाग की जमीन पर ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली करवाने वन विभाग की टीम रवाना हुई। वहीं आरोपी के सभी अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
जानें पूरा मामला


सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके और उसके भाई रितेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है।


पत्रकार की लाश सेप्टिक टैंक से हुई थी बरामद
दरअसल एक जनवरी की शाम सात बजे से मुकेश लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार और उनके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई।

‘कांग्रेस नेता है हत्यारा सुरेश चंद्राकर’
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले पर कहा कि मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को हिरासत में लिया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहनता से जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीडी ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर है वह कांग्रेस प्रदेश का पदाधिकारी है।

https://x.com/ANI/status/1876130742738305459https://x.com/ANI/status/1876130742738305459

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari