Job Camp 2026 : बिहार के Begusarai में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक खास पहल की जा रही है। यहां जॉब कैंप के जरिए पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर नौकरी का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान ही उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
Job Camp 2026 : कब और कहां लगेगा जॉब कैंप?
जिला नियोजनालय के अनुसार, 9 मई को Begusarai के आईटीआई परिसर (संयुक्त श्रम भवन, पन्हास) में सुबह 10 बजे से जॉब कैंप आयोजित होगा। इस कैंप में निजी कंपनियां कुल 75 पदों पर भर्ती करेंगी।
Job Camp 2026 : कौन-कौन सी कंपनियां लेंगी भाग?
इस भर्ती प्रक्रिया में Nav Bharat Fertilizers Limited और CIPET IPT Bihta शामिल होंगी।
Job Camp 2026 : किन पदों पर होगी भर्ती?
- सेल्स ट्रेनी (Nav Bharat Fertilizers Limited)
पद: 25
योग्यता: 12वीं पास या उससे अधिक
आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष
वेतन: ₹10,000 से ₹14,500
अन्य लाभ: TA, DA, कमीशन, इंसेंटिव, PF
- मशीन ऑपरेटर (CIPET IPT, Bihta)
पद: 50
योग्यता: 10वीं पास
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
वेतन: ₹16,000 से ₹18,000
अतिरिक्त सुविधा: ट्रेनिंग के दौरान भोजन, रहने की व्यवस्था और ₹1,500 मासिक स्टाइपेंड
Job Camp 2026 : नौकरी का स्थान
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग Samastipur और Begusarai में की जाएगी।
Job Camp 2026 : आवेदन के लिए जरूरी बातें
उम्मीदवारों का NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
साथ में लाएं: बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकसूची और पासपोर्ट साइज फोटो
यह जॉब कैंप खासकर उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद रोजगार की तलाश में हैं। ट्रेनिंग के साथ स्टाइपेंड और बाद में नौकरी का मौका इसे और भी आकर्षक बनाता है।

