Bihar Govt Jobs 2026 : पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 122 पदों को भरा जाएगा।
Bihar Govt Jobs 2026 : आवेदन की तारीखें
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 9 मई 2026 से 9 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Govt Jobs 2026 : योग्यता और अनुभव
इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो:
बिहार गृह रक्षा वाहिनी में नामांकित और प्रशिक्षित गृह रक्षक हों
कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हों
इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों (अर्हता तिथि: 1 अगस्त 2025)
Bihar Govt Jobs 2026 : आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 24 वर्ष
अधिकतम आयु: 50 वर्ष
(आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी)
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों (पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर) के लिए ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
Bihar Govt Jobs 2026 : चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
लिखित परीक्षा, कुल 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा
न्यूनतम 30% अंक आवश्यक
यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
दौड़
ऊंची कूद
गोला फेंक
अंतिम मेरिट सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
Bihar Govt Jobs 2026 : शारीरिक मानदंड
पुरुष (सामान्य/पिछड़ा वर्ग): न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी
महिला: न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
Bihar Govt Jobs 2026 : जरूरी सलाह
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

