BY: MOHIT JAIN
झारखंड में राजनीति, कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं, खनन उद्योग और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। आइए नजर डालते हैं आज की टॉप 25 बड़ी अपडेट्स पर:
1. 15-17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में लो प्रेशर एरिया और एक्टिव मानसून ट्रफ के चलते अगले तीन दिन भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा।
2. धनबाद में होटल रिसेप्शनिस्ट की आत्महत्या
प्रेम प्रसंग विवाद के कारण युवक ने फांसी लगाई, तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज।
3. लातेहार में तालाब में डूबने से मौत
रिश्तेदार के घर आए युवक की तालाब में नहाने के दौरान डूबकर मौत।
4. गिरिडीह में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक
मंत्री सुदिव्य कुमार और सांसद सरफराज अहमद ने पूजा समितियों से शांति व्यवस्था पर चर्चा की।
5. हजारीबाग में बिजली मिस्त्री करंट से घायल
11,000 वोल्ट लाइन पर काम करते वक्त हादसा, गंभीर हालत में रांची रेफर।
6. पाकुड़ में नाबालिग लड़की का शव बरामद
ईंट भट्ठा के पास कपड़े, चप्पल और जहरीली दवा के पैकेट के साथ मिला शव।
7. बगोदर सड़क हादसा
टायर फटने से पीकअप पलटी, 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर।
8. पलामू में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर, इंसास राइफल बरामद।
9. कोडरमा में जेवर ठगी
बर्तन साफ करने के बहाने दो युवक घर में घुसे और लाखों के गहने चुरा ले गए।
10. रांची में नाबालिग चालकों पर कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने 27 दिनों में 323 नाबालिग ड्राइवर पकड़े।
11. 2000 करोड़ चंदा केस में नई जांच
अब चार्टर्ड एकाउंटेंट पर भी होगी कार्रवाई।
12. रांची ट्रॉमा सेंटर में सुधार
100 नए वेंटिलेटर और एमआरआई मशीन खरीदी जाएगी।
13. निगम का छोड़ा कुत्ता बना खतरा
6 माह पहले छोड़े गए कुत्ते ने लड़की की गर्दन पर हमला किया।
14. पूजा पंडालों के ऊपर हाई वोल्टेज तार
रांची के पांच पंडालों में खतरा, हादसे का डर।
15. कचरा डंपिंग यार्ड से परेशानी
पार्क के सामने बनाए गए यार्ड से लोगों का बैठना मुश्किल।
16. एलएलबी-एलएलएम छात्रों के लिए सुविधा
अब असंतुष्ट छात्र ई-मेल पर कॉपी मंगवाकर सामने पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे।
17. झारखंड में रेयर अर्थ मिनरल की खोज
हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और गोड्डा में नए खनिज मिले।
18. पानी कनेक्शन शुल्क कम हुआ
अब 7,000 रुपये की जगह 5,000 रुपये में मिलेगा कनेक्शन।
19. यूरिया की किल्लत बरकरार
266 रुपये की बोरी 400 रुपये में बिक रही है।
20. लंबित मुकदमों का निपटारा
40,836 मामलों का निष्पादन कर 2.96 अरब रुपये का सेटलमेंट हुआ।
21. रांची समेत 15 जिलों में भारी बारिश
राजधानी में 3 घंटे में 30 मिमी बारिश, बिजली गिरने से 2 की मौत।
22. जामताड़ा के किसान की सफलता की कहानी
जयशंकर प्रसाद ने लेमग्रास ऑयल से कई जिलों के किसानों को प्रेरित किया।
23. बहुबाजार में यातायात जाम
डायवर्टेड रूट पर जाम, दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को परेशानी।
24. बकरी बाजार में नीलामी और अतिक्रमण हटेगा
स्क्रैप की नीलामी और पंच मंदिर के पास से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
25. सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
दुर्गा पूजा के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई होगी।





