Jharkhand गिरिडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड: पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 आरोपियों सहित 8 हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand

Report: Vivek

Jharkhand गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। 25 जनवरी की रात हुई इस जघन्य घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार विधि-विरुद्ध किशोरों को संरक्षण में लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान इस सफलता की पुष्टि की।

जतरा मेला से लौटते वक्त हुई थी वारदात

Jharkhand घटनाक्रम के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चियां 25 जनवरी की रात स्थानीय जतरा मेला देखकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें अकेला पाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बीएनएस (BNS) और पोक्सो (POCSO) एक्ट की कड़े धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

SIT और डॉग स्क्वायड की मदद से दबोचे गए अपराधी

Jharkhand एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। जांच में तकनीकी शाखा के साथ-साथ रांची से आई विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम और श्वान दस्ते (Dog Squad) की भी मदद ली गई। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर राजेश मुर्मू, रविलाल टुडू, संजय टुडू और सोहन टुडू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सात मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।

फरार आरोपी की तलाश और कानूनी कार्रवाई

Jharkhand पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी ने आश्वासन दिया है कि सभी दोषियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाकर कड़ी कानूनी सजा सुनिश्चित की जाएगी। इस सफल उद्भेदन में तकनीकी शाखा के साथ-साथ कई थानों के पुलिस पदाधिकारी और महिला अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read this: Lucknow : यूपी में चाइनीज मांझे पर ‘योगी स्ट्राइक’: अब मांझे से मौत होने पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई