झांसी: टहरौली क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जारी, वायरल वीडियो ने खोली बड़ी लापरवाही

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jhansi: Illegal mining continues in Tahrauli area, viral video exposes gross negligence

REPORT- M.H.ANSARI

झांसी जिले के टहरौली क्षेत्र में अवैध खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शमशेहपुरा और कल्याणपुरा घाट पर पनडुब्बी व लिप्टरो जैसी भारी मशीनों की मदद से नदी की जलधारा को रोककर खुलेआम अवैध खनन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने बताया कि नदी के प्रवाह को रोककर अवैध खनन लगातार जारी है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि आसपास के खेतों की उपजाऊ भूमि भी खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी मशीनों के कारण नदी की धारा बदल रही है और इससे खेतों के कटाव का खतरा बढ़ गया है।

अवैध खनन का वीडियो वायरल होने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस अवैध गतिविधि पर रोक लग सके।

घटना ने एक बार फिर टहरौली क्षेत्र में खनन माफियाओं और प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर