Report: M.H. Ansari
Jhansi Breaking News: झांसी शहर के बिजौली इलाके में स्थित ग्रोथ सेंटर की नवभारत ब्रेड फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि अभी तक नुकसान के सही आंकलन की जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।




