जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

BY: Yoganand Shrivastava

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें चार ऐसे विधानसभा क्षेत्र भी हैं, जिन पर लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग) दावा कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, कई दौर की बातचीत के बावजूद जेडीयू ने अपने “मजबूत क्षेत्रों” को छोड़ने से इनकार कर दिया। पार्टी ने इन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिससे एनडीए गठबंधन में मतभेदों के संकेत और गहरे हो गए हैं।

मुख्य उम्मीदवार:

  • रत्नेश सदा – सोनबरसा
  • विद्याशागर निषाद – मुरवा
  • धूमल सिंह – एकमा
  • कौशल किशोर – राजगीर
  • नरेंद्र नारायण यादव – आलमनगर
  • निरंजन कुमार मेहता – बिहारीगंज
  • रमेश ऋषि देव – सिंगेश्वर
  • कविता साहा – मधेपुरा
  • गंदेश्वर शाह – महिषी
  • अतीरेक कुमार – कुशेश्वरस्थान

सूत्रों के अनुसार, कुशेश्वरस्थान से अतीरेक कुमार को टिकट दिया गया है, जिन्होंने अमन भूषण हजारी की जगह ली है। वहीं बारबिघा से उम्मीदवार सुदर्शन का टिकट वापस ले लिया गया है, हालांकि वहां नया नाम अभी तय नहीं किया गया है। मंत्री विजय कुमार चौधरी को सराय रंजन सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जो पार्टी की चुनावी रणनीति में उनके अहम रोल को दर्शाता है।जानकारों का कहना है कि जेडीयू का यह कदम चिराग पासवान के साथ सीट बंटवारे के समझौते को दरकिनार करने जैसा है। पार्टी ने यह कदम अपने कोर वोट बैंक की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती के लिए उठाया है।

इधर, चिराग पासवान की पार्टी को फिलहाल भाजपा के दो क्षेत्रों गोविंदगंज और ब्रहमपुर पर टिकट मिला है। ब्रहमपुर से हुलास पांडेय को पार्टी का प्रतीक चिन्ह मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेडीयू की इस चाल से बिहार की एनडीए गठबंधन राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। आने वाले दिनों में सीटों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 10 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई

NadiJodoYojana : मध्यप्रदेश में सिंचाई क्रांति, नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही किसानों की तकदीर

NadiJodoYojana : भोपाल, मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र

Madhya Pradesh : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Madhya Pradesh : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

Elections in Assam : असम में चुनाव, पवन-हिमंता में सियासी तनाव

Elections in Assam असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से

Gas Supply Crisis : मसूरी में गैस संकट पर हंगामा, एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप

Gas Supply Crisis : इंडेन गैस एजेंसी के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन,

Jamtara : स्टेशन रोड पर बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर को रंगे हाथ दबोचकर भेजा जेल

Report: Ratan kumar Jamtara जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में स्थानीय

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

Road Accident : NH-130A पर हादसा, मध्यप्रदेश के डिंडोरी निवासी युवक ने