सदी का सबसे बड़ा भूकंप! जापान में क्यों बढ़ गया है खतरा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
japan earthquake news

टोक्यो, 31 मार्च 2025 – जापान सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशांत तट के पास भयानक भूकंप आता है, तो इससे 300,000 लोगों की मौत हो सकती है और अर्थव्यवस्था को 1.8 ट्रिलियन डॉलर (270 ट्रिलियन येन) का नुकसान हो सकता है। यह नुकसान देश की कुल जीडीपी का आधा होगा।

क्या कहती है रिपोर्ट?

  • जापान के कैबिनेट ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक, नंकाई ट्रफ इलाके में 8 से 9 रिएक्टर स्केल का भूकंप आने की 80% संभावना है।
  • अगर यह भूकंप रात में या सर्दियों में आता है, तो 2,98,000 लोगों की मौत हो सकती है।
  • 1.23 मिलियन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है।
  • सुनामी और इमारतों के गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

नंकाई ट्रफ क्या है?

यह जापान के दक्षिण-पश्चिम प्रशांत तट के पास 900 किमी लंबी एक भूकंपीय जोन है, जहां फिलीपीन सी प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे दब रही है। यहां हर 100 से 150 साल में एक बड़ा भूकंप आता है।

japan earthquake news swadesh news

2011 की त्रासदी याद दिलाती है

  • 2011 में 9 रिएक्टर स्केल के भूकंप और सुनामी से 15,000 लोगों की मौत हुई थी।
  • फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट में हादसा हुआ था, जिससे बड़ी तबाही हुई थी।

क्यों बढ़ा अनुमान?

पिछले अनुमान (214 ट्रिलियन येन) से नया नुकसान ज्यादा है क्योंकि:

  • महंगाई और नए भूगर्भीय आंकड़ों को शामिल किया गया है।
  • बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र बढ़ गए हैं।

क्या है तैयारी?

जापान सरकार ने पहली बार मेगा भूकंप की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली