,

जांजगीर-चांपा: उल्लू की जान बचाकर पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा

Janjgir-Champa: Police showed its human face by saving the life of an owl

रिपोर्ट- देवेन्द्र श्रीवास

जांजगीर-चांपा। पुलिस अक्सर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानी जाती है, लेकिन कभी-कभी उनके मानवीय और संवेदनशील पहलू भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण जांजगीर-चांपा जिले में सामने आया, जब चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और उनकी टीम ने देर रात एक घायल उल्लू की जान बचाई।

गश्त के दौरान हुआ हादसा

घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। एसडीओपी यदुमणि सिदार गश्त पर निकले थे। जैसे ही वे चांपा-बिर्रा मार्ग पर करनौद गांव के पास पहुंचे, उनकी गाड़ी से एक बड़ा उल्लू टकरा गया। उल्लू घायल होकर बीच सड़क पर बेसुध हालत में गिर पड़ा और किसी भी वाहन की चपेट में आने का खतरा था।

पुलिस ने दिखाई तत्परता

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसडीओपी ने तुरंत गाड़ी रुकवाई। उनके साथ मौजूद प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी और वाहन चालक ने सावधानी से उल्लू को सड़क से हटाया। घायल पक्षी को पानी पिलाया गया और प्राथमिक उपचार के तौर पर हल्का मरहम लगाया गया। थोड़ी देर बाद उल्लू हरकत में आया और टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।

संवेदनशीलता का मिला संदेश

यह घटना साबित करती है कि वर्दी के पीछे भी एक कोमल हृदय धड़कता है। चांपा पुलिस की इस पहल की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है। लोग इसे न केवल जीव-जंतुओं के प्रति दया और करुणा का संदेश मान रहे हैं, बल्कि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने वाला कदम भी बता रहे हैं।

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…