Report by: Ratan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni
Jamtara News: गोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम लगभग 5:15 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। खागा थाना क्षेत्र के बागदाहा मोड़ पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
Jamtara News: घायल युवक सड़क किनारे पड़ा, एसपी की तत्परता बनी वरदान
हादसे में घायल युवक की पहचान ढावा गांव, बिंदापाथर थाना क्षेत्र निवासी पिंटू मरांडी के रूप में हुई। हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था।
Jamtara News: एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा, सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण

इसी दौरान दुमका से लौट रहे जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाकर एंबुलेंस बुलाने का निर्देश दिया। अंगरक्षक प्रेम टोप्पो और वरुण दास की मदद से घायल को प्राथमिक सहायता दी गई और सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। सड़क सुरक्षा माह के बीच एसपी की यह पहल मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बनी।
Read also: Balrampur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार





