Jabalpur: बांधवगढ़ के प्रतिबंधित जोन में वॉटर पार्क पर हाई कोर्ट स-राज्य सहित कई विभागों से जवाब तलबख्त, केंद्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jabalpur

Report by: Somnath Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Jabalpur: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की युगलपीठ (मुख्य न्यायाधीश संजीद सचदेवा एवं न्यायमूर्ति विनय सवक) ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से लगे प्रतिबंधित जोन में संचालित वाटर पार्क के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर केंद्र व राज्य सरकार सहित अन्य संबंधित विभागों से जवाब-तलब किया है। कोर्ट ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वाटर पार्क संचालक सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को तय की गई है।

Jabalpur: याचिकाकर्ता ने पर्यावरण को बताया खतरा

शास्त्री नगर, जबलपुर निवासी पर्यावरण प्रेमी अभिषेक पाठक की ओर से अधिवक्ता प्रभात कुमार यादव ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अत्यंत संवेदनशील वन क्षेत्र है, जहां पिछले 2-3 वर्षों में 12 हाथी, कई बाघ, तेंदुए, हिरण, सांभर, नीलगाय और बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद कोर एरिया से सटे प्रतिबंधित जोन में “कैलाशजी बालाजी वाटर पार्क” का संचालन किया जा रहा है, जो पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा है।

Jabalpur: वाटर पार्क से प्रदूषण का आरोप

Jabalpur

याचिकाकर्ता के अनुसार, वाटर पार्क से हजारों लीटर रासायनिक मिश्रित गंदा पानी समीपी वन भूमि में छोड़ा जा रहा है, जिससे वन भूमि और भूजल प्रदूषित हो रहा है। इससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंच रहा है और वे अपने प्राकृतिक जल स्रोतों से दूर जा रहे हैं। आसपास के पारंपरिक जलस्रोत भी दूषित हो गए हैं, जिससे वन्यजीवों के लिए पानी की समस्या पैदा हो रही है।

Jabalpur: बिना एनओसी के संचालन का आरोप

याचिका में यह भी कहा गया कि वाटर पार्क के निर्माण से पहले ग्राम पंचायत, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं ली गई थी। इसलिए वाटर पार्क के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

Jabalpur: किन-किन से मांगा गया जवाब?

हाई कोर्ट ने इस मामले में महानिदेशक, फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, मध्य प्रदेश वन विभाग के प्रमुख सचिव, बांधवगढ़ के मुख्य वन संरक्षक, मध्य प्रदेश बायोडायवर्सिटी बोर्ड, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, फील्ड बायोलॉजिस्ट और रेंजर से जवाब मांगा है। इसके अलावा कैलाशजी बालाजी वाटर पार्क के संचालक कैलाश छतवानी को भी नोटिस जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read also: Bhitarwar: भितरवार क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद