Jabalpur: चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक और हथियार बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

Jabalpur शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दहशत फैलाकर राहगीरों को लूटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया है। आरोपी ने ‘मरघटाई’ इलाके में एक युवक को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

भण्डारा खाने गए युवक के साथ वारदात

Jabalpur घटना उखरी रोड स्थित मरघटाई इलाके की है। जगदम्बा कॉलोनी निवासी जागेश्वर कुमार झारिया (20 वर्ष) अपने चाचा से मिलकर पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में भण्डारा देख वह वहां रुक गए। इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और जागेश्वर से फोन मांगने लगा। जब पीड़ित ने मना किया, तो आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर अड़ा दिया। आरोपी ने खुद की इलाके में धौंस जमाते हुए कहा, “मेरा नाम कृष्णा दुबे है, मुझे नहीं जानता? फोन दे वरना चाकू मार दूंगा।” डर के कारण युवक ने अपना रियलमी फोन उसे सौंप दिया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी और गिरफ्तारी

Jabalpur घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर एक संदिग्ध युवक विजय नगर के ज्वाय स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू और छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ।

आरोपी का कबूलनामा और कानूनी कार्रवाई

Jabalpur पूछताछ में आरोपी की पहचान उजारपुरवा (गली नंबर 2, लार्डगंज) निवासी कृष्णा दुबे (26 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी ने सख्ती से पूछताछ करने पर मरघटाई के पास चाकू दिखाकर लूट करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Read this: Indore : इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर: विशेषज्ञों की आपत्ति और मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच फंसा पेच

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक