पाकिस्तान को सबक सिखाने में भारतीय सेना को नहीं लगे 22 मिनट: सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: वंदना रावत, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कारगिल विजय दिवस-25 कार्यक्रम में हुए शामिल
  • बोले, भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को देखकर पाकिस्तान अमेरिका की शरण में पहुंचा, लेकिन सेना के सामने एक भी नहीं चली
  • पाकिस्तान को मजबूर होकर करना पड़ा समर्पण, सेना ने पाक के आंतकी कैंप को किया तहस-नहस
  • कुछ राजनीतिक दल आज भी बांटने का काम कर रहे, हमें विभाजन से बचने की आवश्यकता

लखनऊ, : पाकिस्तान और उसके आतंकवाद ने पुलवामा में 22 निर्दोष यात्रियों को अपना शिकार बनाया। वहीं भारतीय सेना को पूरे पाकिस्तान को सबक सिखाने में 22 मिनट भी नहीं लगे। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी कैंप को तहस-नहस कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा में दुस्साहस करने वालों को कीमत चुकाने की बात कही थी। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को देखकर पाकिस्तान अमेरिका की शरण में पहुंचा। भारत एक मोर्चे पर कई देशों से लड़ रहा था। इसके बावजूद भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान की एक नहीं चली। फिर अंत में पाकिस्तान को समर्पण के लिए मजबूर होना पड़ा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कारगिल विजय शहीद दिवस-25 कार्यक्रम में कही।

अाज कुछ लोग परिवारवाद के सहारे जातिवाद से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का कर रहे काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग सत्ता में आने के बाद परिवारवाद के सहारे जातिवाद से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का काम करते हैं। जब भी हम ऐसी प्रवृत्ति के लोगों के चंगुल में फंसते हैं, हमे बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। हमारे पास योद्धाओं, वैभव और बुद्धि की कमी नहीं है, लेकिन उस दौरान कुछ लोगों ने अपने हित के लिए देश को बांटने का काम किया, जिससे देश गुलाम हुआ। आज भी कुछ राजनीतिक दल बांटने का काम कर रहे हैं। उस दौरान भी विभाजन हमारी कमजोरी था। फिर से हमें विभाजन से बचने की आवश्यकता है। हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। सीएम ने कहा कि कारगिल विजय दिवस का संदेश भी यही है। उन्होंने कहा कि जिन वीर सैनिकों ने अपना बलिदान दिया है, उनकी प्रेरणा यही है कि हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से ही एक सशक्त और समर्थ भारत की परिकल्पना को साकार करें।

पाकिस्तान ने थोपा था कारगिल युद्ध, भारतीय सेना ने दिया मुंहताेड़ जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है। इस दिन भारत ने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था। हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया। हम सब जानते हैं कारगिल का युद्ध पाकिस्तान के द्वारा थोपा गया युद्ध था। पहाड़ियों पर घुसपैठ की सूचना मिली। सेना ने सरकार को जानकारी दी। इसके बाद हमला करने पर गलतफहमी को दूर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्रवाई की। आज के ही दिन कारगिल विजय की घोषणा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति अमेरिका गए, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने दबाव नहीं झेला। उन्होंने कहा कि अमेरिका हो या दुनिया की कोई भी ताकत भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा और अंत में पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा और घुसपैठियों को भागना पड़ा। कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी जहां का तापमान माइनस 50 डिग्री होता है। इस बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कायरों को धूल चटा दी। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने पलायन नहीं किया, उसी नतीजा है कि हमने कारगिल पर विजय प्राप्त की। जो पलायन करते हैं, उन्हें सफलता नहीं मिलती। जो समाज में विद्वेष फैलाते हैं उन्हें सफलता नहीं मिलती।

सरकार अग्निवीर के रिटायर होने के बाद पुलिस बल में दे रही 20 प्रतिशत का आरक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा जवान किसी भी युद्ध या सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद होता है, तो राज्य सरकार की ओर उसके परिवार को आज 50 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। साथ ही उस परिवार के एक सदस्य की नौकरी भी व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके अलावा 2017 से हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि शहीद होने वाले जवान की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए जिस गांव, नगर, कस्बे का वह जवान होगा, वहां पर एक भव्य स्मारक, इंस्टीट्यूट या किसी मार्ग का नामकरण उस जवान के नाम पर करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को इसलिए ही आगे बढ़ा पा रहे हैं क्योंकि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सरकार ने तय किया है कि अग्नि वीर के रूप में जो जवान देश की सेनाओ में योगदान दे रहे हैं, उन्हे उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री और मेयर ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कैप्टन मनोज पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी, रायफल मैन सुनील जंग और मेजर रितेश शर्मा के परिजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की मेयर सुषमा खर्कवाल ने अगवानी की। सीएम के पहुंचते ही शहर के कॉलेज की छात्राओं ने ‘बेटी हिंदुस्तान की’ गाने पर प्रस्तुति दी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त