ISI Agent Arrest : यूपी ATS की बड़ी कामयाबी, आजमगढ़ से ISI का गुर्गा गिरफ्तार, महिला नेत्री की हत्या और पार्टी दफ्तर को बम से उड़ाने की थी साजिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ISI Agent Arrest : पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था मोहम्मद शेख, 9 MM पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, सुरक्षा एजेंसियों के दफ्तर भी थे निशाने पर

ISI Agent Arrest : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP-ATS) ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आजमगढ़ से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) और पाकिस्तानी गैंगस्टर के लिए काम करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद शेख के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक राजनीतिक दल की महिला नेत्री को जान से मारने और भारत में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

ISI Agent Arrest

ISI Agent Arrest : आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद, लगा यूएपीए

यूपी एटीएस ने आरोपी मोहम्मद शेख को आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र से दबोचा है। गिरफ्तारी के वक्त एटीएस ने उसके पास से एक 9 MM की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 148, 152, 61(2), आर्म्स एक्ट (3/25) और कड़े ‘विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम’ (UAPA) की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ISI Agent Arrest : सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को ‘रेडिकलाइज’ कर रहा था पाकिस्तानी गैंग

एटीएस को खुफिया जानकारी मिल रही थी कि पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकवादी संगठन भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने की बड़ी साजिश रच रहे हैं। इसके लिए शहजाद भट्टी नाम के पाकिस्तानी गैंगस्टर के आतंकी नेटवर्क का सहारा लिया जा रहा था। यह गैंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय युवाओं को पैसों का लालच देकर और उनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काकर ‘स्लीपर सेल’ के रूप में तैयार कर रहा था।

ISI Agent Arrest : निशाने पर थे राजनीतिक दफ्तर और सुरक्षा एजेंसियां

इस खतरनाक आतंकी नेटवर्क के निशाने पर भारत के कई महत्वपूर्ण संस्थान और लोग थे। एटीएस की जांच के मुताबिक, इस गैंग द्वारा युवाओं को निम्नलिखित कामों के लिए उकसाया और तैयार किया जा रहा था –

  1. प्रमुख व्यक्तियों और संस्थानों की रेकी करना।
  2. राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों को बम से उड़ाना।
  3. सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की हत्या करना।
  4. सुरक्षा मुख्यालयों और कार्यालयों पर हमला करना।

ISI Agent Arrest : व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क

आरोपी मोहम्मद शेख पूरी तरह से इस आतंकी विचारधारा से प्रभावित हो चुका था। वह शहजाद भट्टी गैंग के पाकिस्तानी और दुबई के व्हाट्सएप नंबरों और सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए सीधे संपर्क में था। मोहम्मद शेख को शहजाद भट्टी के अलावा उसके गैंग के दो अन्य हैंडलर अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी द्वारा संचालित (हैंडल) किया जा रहा था। वह अपने आसपास के अन्य युवाओं को भी इस गैंग में शामिल होने के लिए उकसा रहा था।

ISI Agent Arrest : महिला नेत्री की हत्या कर ‘बड़े मिशन’ में शामिल होने का था प्लान

जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने मोहम्मद शेख को ‘ट्रायल’ (परीक्षा) के तौर पर दूसरे राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेत्री को धमकाने और उनकी हत्या करने का टास्क दिया था। इस टास्क को पूरा करने के बाद उसे किसी बड़े आत्मघाती या आतंकी मिशन में शामिल किया जाना था। मोहम्मद शेख ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार (9 MM पिस्टल) का इंतजाम भी कर लिया था और वह जल्द ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते यूपी एटीएस ने उसे दबोच लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय