IPL 2026 Mock Auction : कैमरन ग्रीन सबसे महंगे, पृथ्वी शॉ को भी मिला खरिददार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IPL 2026 News

IPL 2026 के पहले मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस बार 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में ऑक्शन होगा, जिसमें कुल 359 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला किया जाएगा। हालांकि, इस मिनी ऑक्शन में अधिकतम सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही टीमों द्वारा खरीदा जा सकेगा।

IPL 2026 में जलवा दिखा सकते हैं बिहार के 4 और लाल, सामने आ गई लिस्ट - ipl  2026 four more bihar players likely to shine

ऑक्शन से पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर मॉक ऑक्शन करवाया। इसमें फैंस ने आईपीएल की सभी 10 टीमों के लिए बोली लगाई और कई खिलाड़ी करोड़ों में खरीदे गए। इस मॉक ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 21 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स भी जोरदार बोली लगा रही थी।

इसके अलावा इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन को कोलकाता ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा, जो दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। भारतीय युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी कोलकाता ने 17.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

मॉक ऑक्शन में एक समय भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाने वाले पृथ्वी शॉ को भी खरीदार मिला। पिछले साल मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई टीम नहीं ले पाई थी, लेकिन इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को हैदराबाद ने 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा। स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना के लिए दिल्ली ने 7 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं, स्टीव स्मिथ और डेवोन कॉनवे जैसे दिग्गज अनसोल्ड रहे।

IPL 2026: मॉक ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों की प्रमुख लिस्ट इस प्रकार है:

  • कैमरन ग्रीन – 21 करोड़, चेन्नई
  • लियाम लिविंगस्टन – 18.5 करोड़, कोलकाता
  • वेंकटेश अय्यर – 17.5 करोड़, कोलकाता
  • रवि बिश्नोई – 10.5 करोड़, हैदराबाद
  • जेसन होल्डर – 9 करोड़, लखनऊ
  • मथीशा पथिराना – 7 करोड़, दिल्ली
  • पृथ्वी शॉ – 5.25 करोड़, कोलकाता
  • डेविड मिलर – 4.5 करोड़, पंजाब
  • जॉनी बेयरस्टो – 3.75 करोड़, कोलकाता
  • टिम सीफर्ट – 3 करोड़, दिल्ली
  • बेन डकेट – 4 करोड़, कोलकाता
  • जेमी स्मिथ – 3.75 करोड़, दिल्ली
  • आकाश दीप – 3.25 करोड़, चेन्नई
  • आकिब नबी – 3 करोड़, दिल्ली
  • वानिंदु हसरंगा – 2 करोड़, लखनऊ
  • रचिन रवींद्र – 2.25 करोड़, पंजाब
  • मुस्ताफिजुर रहमान – 3.5 करोड़, बेंगलुरु
  • एनरिक नॉर्खिया – 3 करोड़, हैदराबाद
  • राहुल चाहर – 3.25 करोड़, राजस्थान
  • जोश इंग्लिस – 2 करोड़, चेन्नई
  • एकील हुसैन – 2 करोड़, चेन्नई
  • अभिनव मनोहर – 1.75 करोड़, लखनऊ

अनसोल्ड खिलाड़ी:

  • स्टीव स्मिथ
  • डेवोन कॉनवे
  • जेक फ्रेजर मैकगर्क

यह खबर भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन से पहले BCCI ने प्लेयर लिस्ट में जोड़े 9 नए नाम

इस मॉक ऑक्शन ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ही उत्सुकता और रोमांच बढ़ा दिया है। सभी टीमों के लिए स्टार खिलाड़ियों की खरीद में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और क्रिकेट फैंस को जनवरी 2026 में होने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित