आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की होगी पहल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Initiative will be taken to strengthen economic partnership

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान दौरे के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे। भारत की जापान के साथ आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की पहल होगी। यह दिन प्रदेश में निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए समर्पित रहेगा।

परिवहन और अधोसंरचना में सहयोग पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहली बैठक ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और केइदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष श्री यूजी फुकासावा के साथ होगी। यह बैठक टोक्यो के इम्पीरियल होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। इसमें रेलवे और परिवहन क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

जेईटीआरओ के साथ व्यापारिक अवसरों पर संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जेईटीआरओ (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) के अध्यक्ष श्री सुसुमु काटाओका से मिलेंगे। यह बैठक जेईटीआरओ के मुख्यालय, आर्क मोरी बिल्डिंग, मिनाटो-कु, टोक्यो में होगी। बातचीत का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में व्यापार और औद्योगिक विकास के लिए अवसर तलाशना और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाना रहेगा।

खाद्य और पेय उद्योग में संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुंतोरी इंडिया के अध्यक्ष श्री ताकायुकी सन्नो से इम्पीरियल होटल में मुलाकात करेंगे। बैठक में खाद्य और पेय उद्योग में निवेश और सहयोग पर चर्चा की जाएगी।

ऑटोमोबाइल और टायर उद्योग में निवेश

दोपहर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्रिजस्टोन मुख्यालय, क्योबाशी, चुओ-कु, टोक्यो में ब्रिजस्टोन के अधिकारियों से मिलेंगे। बैठक का उद्देश्य ऑटोमोबाइल और टायर उद्योग में तकनीकी साझेदारी और निवेश की संभावनाओं को विस्तार देना होगा।

जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ रणनीतिक वार्ता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव JICA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शोहेई हारा से मुलाकात करेंगे। बैठक में जल प्रबंधन, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं और अधोसंरचना विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

टेक्सटाइल और रिटेल सेक्टर में सहयोग पर चर्चा

अपराहृन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव फास्ट रिटेलिंग कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ श्री तदाशी यानाई से मिलेंगे। इस वार्ता का केंद्र मध्यप्रदेश को टेक्सटाइल और रिटेल उद्योग के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।

फर्नीचर और होम डेकोर उद्योग में साझेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निटोरी होल्डिंग्स के अध्यक्ष श्री तोशीयूकी शिराई से मुलाकात करेंगे। यह बैठक इम्पीरियल होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी और फर्नीचर उद्योग में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर केंद्रित होगी।

प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद और रात्रिभोज

सायंकाल मे मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के इम्पीरियल होटल के हिकारी हॉल में प्रवासी भारतीय समुदाय और मध्यप्रदेश के मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश अवसरों और नीतियों पर प्रकाश डालेंगे। इसके रात्रिभोज में शामिल होंगे।

प्रदेश के आर्थिक विकास में नई दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दिन प्रदेश को एक वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने और जापान के साथ दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह दौरा मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए नए द्वार खोलने की संभावना रखता है।

24 मार्च का दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं