इंदौर: दोस्त की शादी में शामिल युवक की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: रविवार देर शाम एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ एक बारात में शामिल होने पहुंचा था। अचानक घबराहट होने पर उसकी हालत बिगड़ती चली गई और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जता रही है।

बारात के बीच अचानक घबराहट

हीरानगर थाना क्षेत्र के अनुसार जितेंद्र (35) पुत्र संतोष सूर्यवंशी, निवासी बाणगंगा, अपने दो दोस्तों के साथ चौकसे धर्मशाला में आयोजित एक शादी में गया था। बारात के दौरान उसे अचानक बेचैनी महसूस हुई और वह पास में खड़ी डीजे की गाड़ी में जा बैठा। तभी उसे तेज पसीना आने लगा और स्थिति गंभीर होती गई।

अस्पताल ले जाने के बाद हालत हुई और खराब

दोस्त उसे तुरंत निहार अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत देखते हुए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। करीब आधे घंटे बाद जब उसे एमवाय लाया गया, तो वह बेहोश हो चुका था। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

हार्ट अटैक की आशंका

डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। सटीक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

परिवार में मातम

जितेंद्र पेशे से चेयर बनाने का काम करता था। परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई और पत्नी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार और मित्रों में गहरा शोक है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल