इंदौर पब संचालक सुसाइड केस: इति तिवारी ने सरेंडर किया, लगाए गए आरोपों को बताया निराधार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र के पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या मामले में मुंबई की युवती इति तिवारी ने शुक्रवार को अपने वकील के साथ अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर किया। इति पर भूपेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है, लेकिन उनके वकील जिल शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया।

इति तिवारी ने पुलिस को बयान दिया कि भूपेंद्र उनसे शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। भूपेंद्र अक्सर कहते थे कि उनकी पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं और इसलिए वह शादी करना चाहते थे। इति ने पुलिस को भूपेंद्र द्वारा दिया गया आईफोन भी सौंपा और कहा कि भूपेंद्र ने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया।

वकील जिल शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र और इति के बीच केवल दोस्ती थी और उनके बीच किसी तरह के वित्तीय लेन-देन या अन्य विवाद का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरेंडर के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल की डिटेल पुलिस को सौंप दी गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात तक भूपेंद्र रघुवंशी के सुसाइड केस में एफआईआर दर्ज की जा सकती है। भूपेंद्र द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट को मामले में मुख्य साक्ष्य माना जा रहा है।

जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि भूपेंद्र को ब्लैकमेल करने के पीछे एक सुनियोजित गिरोह शामिल हो सकता है। पुलिस को शक है कि मामले में कोई बड़ा नाम सामने आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र पर लगातार दबाव डाला जा रहा था, जो उनकी आत्महत्या का कारण बन सकता है।

भूपेंद्र और इति के बीच संबंधों के कारण उनके परिवार में भी कई बार तनाव पैदा हुआ। भूपेंद्र ने इति से बात करने के लिए अलग मोबाइल इस्तेमाल किया, जिसे उनकी पत्नी आरती ने जान लिया और इसके चलते कई बार विवाद हुआ।

भूपेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी तीन बहनें विदेश में हैं। बेटी की अमेरिका से वापसी के बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने उनके तीन दोस्तों को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया।

इस बीच सोशल मीडिया पर इति की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया, जो भूपेंद्र ने खुड़ैल के फार्म हाउस पर आयोजित की थी।

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र