Indore: ई-रिक्शा चालक की हैवानियत; मोबाइल लौटाने के बहाने महिला को कमरे पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ जान-पहचान का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चालक ने न केवल मारपीट की, बल्कि डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।

Indore मोबाइल लौटाने के नाम पर रची साजिश

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक स्थानीय होटल में काम करती है और आने-जाने के लिए अक्सर ई-रिक्शा का उपयोग करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान विकास नामक ई-रिक्शा चालक से हुई। घटना वाले दिन महिला अपना मोबाइल भूलवश ई-रिक्शा में ही छोड़ गई थी। जब उसने विकास से अपना फोन मांगा, तो आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए कहा कि “फोन दोस्त के कमरे पर रखा है, वहां चलकर ले लो।”

Indore कमरे में बंधक बनाकर की दरिंदगी

महिला जब आरोपी के साथ कमरे पर पहुंची, तो विकास ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोपी ने पहले महिला के साथ जमकर मारपीट की और फिर डरा-धमकाकर उसके साथ जोर-जबर्दस्ती कर दुष्कर्म किया। लोक-लाज के डर से पीड़िता ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी के हौसले इतने बढ़ गए कि उसने दोबारा महिला के साथ वैसी ही हरकत करने का प्रयास किया।

Indore हिम्मत दिखाकर थाने पहुंची पीड़िता

आरोपी की लगातार धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और परदेशीपुरा थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस का बयान: “महिला की शिकायत पर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच जारी है।”

Read this: Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों