पाकिस्तान को भारत की सीधी चेतावनी: एस. जयशंकर बोले – ‘अगर उकसाया गया, तो अंदर तक करेंगे हमला’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोप दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भारत पर आतंकवादी हमले किए जाते हैं, तो भारत सीधी और गहरी कार्रवाई करेगा—even पाकिस्तान की सीमा के अंदर तक।

ब्रसेल्स से क्या बोले जयशंकर?

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में मीडिया को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा:

“पाकिस्तान में खुलेआम हजारों आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जा रही है और उन्हें भारत भेजा जा रहा है। यह अब बर्दाश्त नहीं होगा। अगर पाकिस्तान ने अपनी हरकतें नहीं रोकीं, तो भारत मजबूर होकर कड़ा जवाब देगा।”

उन्होंने ये भी जोड़ा कि भारत की प्रतिक्रिया केवल आतंकी संगठनों और उनके नेतृत्व तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान के आंतरिक इलाकों में घुसकर भी कार्रवाई की जाएगी।

पहलगाम हमला और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का संदर्भ

जयशंकर की यह चेतावनी उस पृष्ठभूमि में आई है, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था। भारत की इस कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना और वायुसेना को गंभीर नुकसान झेलना पड़ा था।

क्या फिर भड़क सकता है भारत-पाक तनाव?

जब जयशंकर से पूछा गया कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से टकराव जैसी स्थिति बन सकती है, उन्होंने कहा:

पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जो आतंकवाद को अपनी रणनीति का हिस्सा मानता है। जब तक यह मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक तनाव बना रहेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि यदि आतंकवाद को भारत के लिए खतरा माना जाए, तो यह निश्चित तौर पर तनाव का प्रमुख कारण है।

राफेल, मिसाइल और ऑपरेशन के नतीजे पर भी बोले जयशंकर

ब्रसेल्स में दिए बयान में विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई के कारण ही पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि भारत ने 10 मई को पाकिस्तान के 8 बड़े एयरबेस को निशाना बनाकर भारी क्षति पहुंचाई थी।

जयशंकर ने यह भी कहा:

राफेल फाइटर जेट्स और अन्य आधुनिक हथियार प्रणाली ने हमारी रणनीति को मजबूत किया। उनके असर का प्रमाण पाकिस्तान के तबाह एयरबेस हैं, जिनकी तस्वीरें अब गूगल पर देखी जा सकती हैं।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा