देश में तीन मौसमीय सिस्टम एक साथ एक्टिव: गुजरात में मूसलाधार बारिश, आंध्र में चक्रवात मोन्था से स्कूल बंद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
देश में तीन मौसमीय सिस्टम एक साथ एक्टिव: गुजरात में मूसलाधार बारिश, आंध्र में चक्रवात मोन्था से स्कूल बंद

देश से 15 अक्टूबर को मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी थी, लेकिन तीन मौसमीय सिस्टम के एकसाथ एक्टिव होने से एक बार फिर बारिश लौट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश समेत करीब 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे में देश के 90% हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश हुई।

gujarat rain red alert govt schools to remain shut amid flood गुजरात में  भारी बारिश से तबाही; 17,827 निकाले गए, 3 की मौत, प्राइमरी स्कूल बंद, Gujarat  Hindi News - Hindustan

गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत के राज्यों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश दर्ज की गई। अरब सागर से बने सिस्टम के चलते गुजरात के अमरेली में सोमवार सुबह दो घंटे में 6 इंच तक बारिश दर्ज हुई। अमरेली की घातरवाड़ी नदी में बाढ़ आ गई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए।

चक्रवात मोन्था का खतरा, आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (डीप डिप्रेशन) अब चक्रवात मोन्था में बदलने जा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के पास तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से लौटने और समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है। 30 अक्टूबर तक तूफान का असर रहेगा।
इसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को सभी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है, जबकि ओडिशा के 15 जिलों में NDRF और ODRAF की टीमें तैनात की गई हैं।
मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में गिरेगा तापमान

Weather Update: 27 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव! पहाड़ों पर बर्फबारी और  मैदानी इलाकों में झमाझम बरसात के आसार | Uttarakhand weather western  disturbance cold snowfall ...

तीसरा सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के रूप में सक्रिय है, जो सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दस्तक देगा।
इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, वहीं नवंबर के पहले हफ्ते में 3 से 4 डिग्री तक तापमान गिरने की उम्मीद है।

राजस्थान में भी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के प्रभाव से मौसम बदल गया है।
कोटा, उदयपुर, सवाई माधोपुर समेत 9 जिलों में बारिश हुई है और 23 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
एक तरफ चक्रवात मोन्था से तटीय राज्यों में खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ठंड की शुरुआत होने लगी है।
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Cyclone Montha tracker: Check landfall time, path, heavy rain areas, and  IMD alert - The Economic Times

क्या है चक्रवात मोन्था ?

उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में आने वाले चक्रवातों को उस क्षेत्र के देशों की ओर से दी गई पहले से तय लिस्ट से नाम दिए जाते हैं। मोंथा नाम का सुझाव थाईलैंड ने दिया था, जो उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नाम रखने में योगदान देने वाले 13 सदस्य देशों में से एक है।
बंगाल की खाड़ी से आने वाले चक्रवात तूफान मोंथा का असर उत्तर-पश्चिम भारत में भी दिखाई देगा. पश्चिमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में IMD ने 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

भारतपुरा गांव में बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्टर: बॉबी अली भगवाँ बिजावर: थाना क्षेत्र के भारतपुरा गांव से एक

उदयपुरा: बेकाबू ट्रक ने 7 गायों को रौंदा, 4 की मौत, कलेक्टर के आदेश कागजों तक सीमित

रिपोर्ट: सुमित कुमार मेहरा, एडिट- विजय नंदन रायसेन: जिले के उदयपुरा क्षेत्र

श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर, पसलियों में लगी चोट के बाद ICU में भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रेयस अय्यर को फील्डिंग के दौरान

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी फरियादें, बोले-“जनसेवा ही सरकार की प्राथमिकता”

दीपावली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम

देशभर में SIR की तारीखों का ऐलान आज, पहले चरण में 5 राज्य शामिल

चुनाव आयोग आज पूरे देश में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) की तारीखों

मुंगेली जिले में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

Reporter: Suyash Pandey, Edit By: Mohit Jain मुंगेली,छत्तीसगढ़। जिले के खुड़िया वन

पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़े, FIR और जुर्माने के बाद भी नहीं रुकी लापरवाही

पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, बावजूद इसके

रायपुर : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति दोबारा स्थापित

Reporter: Pravins Manhar, Edit By; Mohit Jain कल असामाजिक तत्व ने छत्तीसगढ़

थामा का बॉक्स ऑफिस ट्रैक: वीकेंड का असर कम, अब वीकडेज पर नजरें टिकी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम

IND W vs BAN W: बारिश के कारण मैच रद्द, टीम इंडिया को चाहिए थे सिर्फ 126 रन

भारत बनाम बांग्लादेश महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का लीग स्टेज का

सिडनी को कहा अलविदा: रोहित शर्मा की पोस्ट ने फैंस की धड़कनें बढ़ाईं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित

एमपी में 20 जिलों में बारिश, श्योपुर में सबसे ज्यादा: अगले 3 दिन भी बरसात का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश, श्योपुर में सबसे ज्यादा रविवार

आगरा: देवीराम की मिठाई में निकले कीड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भाई दूज के मौके पर आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित प्रतिष्ठित देवीराम

झारखंड की टॉप 10 खबरें | 27 अक्टूबर 2025

झारखंड से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। घाटशिला के किसान

छत्तीसगढ़ टॉप 10 खबरें | 27 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव से पहले राजधानी रायपुर में माहौल गरम है। महतारी