By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > India UAE Agreement : भारत-UAE के बीच रक्षा, ऊर्जा और निवेश पर बड़े समझौते, पीएम मोदी बोले- UAE मेरा दूसरा घर
देश- विदेश

India UAE Agreement : भारत-UAE के बीच रक्षा, ऊर्जा और निवेश पर बड़े समझौते, पीएम मोदी बोले- UAE मेरा दूसरा घर

Abhishek Singh
Last updated: May 15, 2026 4:08 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

India UAE Agreement : पीएम मोदी की UAE यात्रा से मजबूत हुए रणनीतिक संबंध

India UAE Agreement : नरेंद्र मोदी की UAE यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच कई अहम रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि UAE उनके लिए दूसरे घर जैसा है और भारत हर मुश्किल समय में UAE के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।अबू धाबी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। UAE वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को सुरक्षा प्रदान की, जिसे प्रधानमंत्री ने भारत के लिए सम्मान बताया।

Contents
India UAE Agreement : पीएम मोदी की UAE यात्रा से मजबूत हुए रणनीतिक संबंधIndia UAE Agreement : रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और निवेश को लेकर हुए कई अहम करार
India UAE Agreement

India UAE Agreement : उन्होंने कहा कि भारत और UAE के रिश्ते सिर्फ व्यापार या कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच विश्वास, मित्रता और साझा हितों का मजबूत संबंध है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और ऐसे समय में दोनों देशों का सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्याओं का समाधान चाहता है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और खुला बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

India UAE Agreement : रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और निवेश को लेकर हुए कई अहम करार

India UAE Agreement : प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में कई बड़े समझौते हुए। दोनों देशों ने Strategic Defence Partnership Framework Agreement पर सहमति जताई। इस समझौते के तहत रक्षा उद्योग, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग, रक्षा तकनीक और सैन्य समन्वय को मजबूत किया जाएगा।इसके अलावा भारत की ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Strategic Petroleum Reserves को लेकर भी समझौता हुआ। UAE पहले से ही भारत के प्रमुख कच्चे तेल और LNG सप्लायर्स में शामिल है। इसी कड़ी में Liquified Petroleum Gas (LPG) की दीर्घकालिक आपूर्ति को लेकर भी दोनों देशों के बीच करार हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में भारत को ऊर्जा संकट की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।

India UAE Agreement : गुजरात के वाडिनार में Ship Repair Cluster विकसित करने के लिए भी MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना से समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही UAE ने भारत में 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। यह निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों में किया जाएगा।पीएम मोदी ने UAE सरकार और शाही परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल समय में UAE ने भारतीय प्रवासियों का विशेष ध्यान रखा और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह सहयोग दिया। उन्होंने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी देश की संप्रभुता और सुरक्षा पर हमला स्वीकार्य नहीं हो सकता।

India UAE Agreement : विशेषज्ञों के अनुसार, भारत और UAE के बीच हुए ये समझौते केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि रणनीतिक और भू-राजनीतिक नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच दोनों देशों की यह साझेदारी आने वाले समय में क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक सहयोग को नई दिशा दे सकती है।

READ MORE : Dhar Bhojshala Verdict : धार भोजशाला फैसले पर बोले रामेश्वर शर्मा, कहा- यह सनातन की जीत

TAGGED:Hindi NewsIndia UAE AgreementMadhya PradeshMPnewsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राजस्थान

Jaipur Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला, पिता समेत 3 बच्चों की मौत

By Abhishek Singh
Bhind Agriculture Department Controversy
मध्य प्रदेश

Bhind Agriculture Department Controversy : कृषि विभाग के उपसंचालक पर गंभीर आरोप, चैंबर में घुसकर अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी की कॉलर पकड़ी, की मारपीट

By Yoganand Shrivastava
झारखंड

Orphan Siblings : हजारीबाग में अनाथ भाई-बहन पर टूटा बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहा , सरकारी मदद का अब भी इंतजार

By Abhishek Singh
Sagar Collector Jansunwai News
मध्य प्रदेश

Sagar Collector Jansunwai News: न्याय के लिए 46वीं बार जनसुनवाई में पहुंचा युवक, रहली मंडी में हुए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच की मांग

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?