बिरला नगर स्टेशन को मिनी टर्मिनल बनाने की तैयारी, प्लेटफार्म लंबाई बढ़ाने का सर्वे होगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बिरला नगर स्टेशन को मिनी टर्मिनल बनाने की तैयारी, प्लेटफार्म लंबाई बढ़ाने का सर्वे होगा

ग्वालियर: रेलवे स्टेशन ग्वालियर में पुनर्विकास कार्य के चलते दो साल से 60 हजार यात्री परेशानी के बीच सफर कर रहे हैं। साथ ही यहां यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसे संतुलित करने बिरला नगर स्टेशन को मिनी टर्मिनल स्टेशन के रूप में तैयार करने की योजना रेलवे ने बनाई है। इसके लिए बिरला नगर स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने को लेकर फिजिबिलिटी सर्वे कराया जाएगा।

फिजिबिलिटी सर्वे से तय होगी प्लेटफार्म बढ़ाने की संभावना

पैसेंजर ट्रेनों' वाला स्टेशन बनेगा 'सैटेलाइट स्टेशन', इन 9 ट्रेनों को  मिलेगा स्टॉपेज, देखें List | Patrika News | हिन्दी न्यूज

सर्वे रिपोर्ट में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाना संभव पाया गया तो भविष्य में यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस, बरौनी मेल जैसी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की संभावना बन जाएगी। फिलहाल बिरला नगर के प्लेटफार्मों की लंबाई 219 से 274 मीटर तक है, जबकि 24 कोच की एक्सप्रेस के लिए कम से कम 585 मीटर लंबा प्लेटफार्म आवश्यक है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 4 जबकि बिरला नगर में 5 प्लेटफार्म हैं। फिर भी यात्रियों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा।

प्लेटफार्म की लंबाई 219 से बढ़ाकर 585 मीटर की जाएगी

लाभ: हजीरा-मुरार और डीडी नगर की 2 लाख आबादी को
बिरला नगर स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ने पर हजीरा, मुरार और डीडी नगर की करीब 2 लाख आबादी को एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव 20% घटने की संभावना है। इससे स्टेशन बजरिया क्षेत्र में लोगों को पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। ताज एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस और बरौनी मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव संभव होगा।

चुनौती: प्लेटफार्म कर्व और दोनों छोरों पर बने आरओबी

बिरला नगर स्टेशन का पूरा लेआउट घुमावदार है और दोनों छोरों पर आरओबी बने हुए हैं। इस कारण प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए लाइन शिफ्टिंग या पुल विस्तार जैसी इंजीनियरिंग कवायद करनी पड़ सकती है। रेलवे इंजीनियरिंग टीम अब इस संभावना का मूल्यांकन कर रही है कि न्यूनतम लागत और न्यूनतम अवरोध के साथ प्लेटफार्मों को 585 मीटर तक कैसे बढ़ाया जा सकता है।

Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर

Report by: Avinash Srivastwa Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम में पुरानी जीटी

Fire Incident: बोकारो के राम मंदिर मार्केट में भीषण आग, कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख

Fire Incident: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मार्केट में

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान शुरू, वार्ड 7 महुलडंगाल से हुई पहल

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर

Ramayana Spoiler: पहले भाग में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Spoiler: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में