India T20 Wc Champion : भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी टीम इंडिया और देशवासियों को बधाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India T20 Wc Champion

भारत की जीत पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी

India T20 Wc Champion : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के पश्चात मैच के विजयी क्षण में उल्लास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस विजय का हकदार था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। वे वर्ल्ड चैम्पियन की तरह ही खेले, एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं।

वर्ष 2024 में लगभग 2 वर्ष पूर्व भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था। आज न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्रिकेट के इतिहास में पुनः गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। यह बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने भी जिस राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया है वो बेमिसाल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को भी श्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के लिए हार्दिक बधाई दी है। डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंडया, अर्शदीप, किशन और संजय सैमसन और टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल के साथ सूझबूझ का परिचय दिया है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिकेट सहित सभी खेलों और खिलाड़ियों का हौसला निरंतर बढ़ाया है। भारत के जांबाज, प्रतिभाशाली और राष्ट्र का मान बढ़ाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को पूरा राष्ट्र बधाई दे रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bareilly में 5 करोड़ की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Report by: Dushyendra Kumar Bareilly: बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस को बड़ी

खैरागढ़ में Opium Case Protest पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला दहन

Opium Case Protest: खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर खैरागढ़ जिला मुख्यालय

Malaika Arora और सोराब बेदी का वायरल वीडियो, फैंस हुए कंफ्यूज

Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान Ishan Kishan के साथ मैदान में नजर आईं अदिति हुंडिया

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट के गलियारों में इस समय ईशान किशन और

New York मेयर के घर के बाहर IED फेंकने की कोशिश, विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोग गिरफ्तार

New York: न्यूयॉर्क शहर में मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक निवास ग्रेसी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. भारत की टी20 विश्व कप

MP: Top10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. मेडिकल कॉलेजों में 8

Horoscope Today 9 March 2026 : आज का राशिफल

Horoscope Today 9 March 2026 : मेष (Aries)आज का दिन आपके लिए

AshoknagarDevelopment : रंग पंचमी पर मुख्यमंत्री ने खोला खजाना, ₹115.35 करोड़ से बदलेगी अशोकनगर की तस्वीर

AshoknagarDevelopment : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं

MP educationist news : शिक्षक समुदाय के मार्गदर्शक सुरेंद्रनाथ दुबे का निधन

MP educationist news : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाविद् Surendranath Dubey का रविवार,