भारत-पाकिस्तान युद्धविराम: 20 मिनट की वो कहानी जिसने दुनिया को राहत की सांस दी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India-Pakistan ceasefire: The story of 20 minutes that gave the world a sigh of relief

BY- ISA AHMAD

नई दिल्ली, 10 मई: शनिवार शाम जैसे ही घड़ी ने 5 बजकर 33 मिनट का वक्त दिखाया, एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे दक्षिण एशिया को चौंका दिया—भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा हो गई। पिछले चार दिनों से दोनों देशों के बीच जारी तनाव और संघर्ष अचानक थम गया। यह निर्णय जितना अप्रत्याशित था, उतना ही राहत देने वाला भी।

चार दिन की तनावपूर्ण पृष्ठभूमि
भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिनों से हालात बेहद तनावपूर्ण थे। सीमाओं पर गोलाबारी और जवाबी हमलों का दौर जारी था। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट मोड पर थीं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता का माहौल था।

अचानक आया एक्स (Twitter) पोस्ट
शनिवार शाम को, जब सभी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि रात क्या मोड़ लाएगी, तभी 5:33 PM पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट सामने आता है। इस आठ लाइन के संदेश में उन्होंने ऐलान किया कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूरी तरह और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

ट्रंप का ट्वीट:

“मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी रात की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने पूरी तरह से और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जता दी है। मैं दोनों देशों को कॉमन सेंस और समझदारी के लिए बधाई देता हूं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

कैसे बनी सहमति?
सूत्रों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने गुप्त रूप से दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से कई बार संपर्क किया। मध्यस्थता में संयुक्त राष्ट्र और कुछ यूरोपीय देशों की भी भूमिका रही। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच रातभर बातचीत चली, जो अंततः शांति समझौते की ओर बढ़ी।

5 बजे से लागू हुआ युद्धविराम
भारत और पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ताओं ने इस बात की पुष्टि की कि शनिवार शाम 5 बजे से युद्धविराम लागू हो गया है। दोनों देशों की सेनाएं अब सीमाओं पर संयम बरत रही हैं।

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल और शुभ उपाय

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित