By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > India Monsoon Delay : देश में आखिर कब आएगा मानसून, क्या है देरी की वजह, बार-बार तारीख क्यों आगे बढ़ा रहा IMD
Pin Postस्वदेश स्पेशल

India Monsoon Delay : देश में आखिर कब आएगा मानसून, क्या है देरी की वजह, बार-बार तारीख क्यों आगे बढ़ा रहा IMD

Abhishek Singh
Last updated: June 1, 2026 6:24 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

India Monsoon Delay : IMD ने पहले कहा था कि मानसून 26 मई को केरल पहुंच जाएगा, लेकिन अब तक मानसून केरल नहीं पहुंचा है। अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं की गति बेहद कम है। इस वजह से मानूसन की शुरुआत नहीं हो पा रही है।

Contents
India Monsoon Delay : क्या होता है मानसून?India Monsoon Delay : IMD कैसे तय करना है मानसून?India Monsoon Delay : मौसम विभाग ने तीन बार आगे बढ़ाई तारीखIndia Monsoon Delay : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात बढ़ा रहा परेशानीIndia Monsoon Delay : अल नीनो का खतरा बढ़ा रहा परेशानी
India Monsoon Delay

India Monsoon Delay : राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिन में बारिश हुई है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पूरे देश में जल्द ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। हालांकि, हकीकत इससे पूरी तरह अलग है। इस बार मानसून अपने सामान्य समय से लेट है और अब तक केरल नहीं पहुंचा है। इस साल मई के महीने में पूरे देश में जमकर गर्मी पड़ी। इससे उत्तर भारत में हीट डोम बन गया और धरती की सतह से पानी भाप बनकर ऊपर पहुंचा। इसी से बने बादल बरस रहे हैं। इससे लोगों को गर्मी से निजात जरूर मिला है, लेकिन यह मानसून की बारिश नहीं है।

India Monsoon Delay : क्या होता है मानसून?

जब पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी लेकर भारत के जमीनी इलाकों में पहुंचती हैं तो पूरे देश में बारिश होती है। यह सिलसिला लगभग चार महीने तक चलता है। इसे ही मानसून कहते हैं और इसकी शुरुआत केरल से होती है। केरल पहुंचने के एक महीने बाद मानसून पूरे देश में फैल जाता है और हर जगह झमाझम बारिश होती है।

India Monsoon Delay : IMD कैसे तय करना है मानसून?

IMD तीन शर्तें एक साथ पूरी होने पर ही के मॉनसून के आने का ऐलान करता है। इसके लिए केरल के कम से कम 60% मौसम स्टेशनों पर लगातार बारिश होना, अरब सागर के ऊपर एक तय स्पीड से पश्चिमी हवाओं का चलना और पर्याप्त मात्रा में बादलों का होना जरूरी है। मौजूदा समय में केरल में बारिश हो रही है और बादल भी पर्याप्त मात्रा में हैं, लेकिन पश्चिमी हवाओं की गति बेहद धीमी है। इसी वजह से मौसम विभाग ने अब तक देश में मानसून के आगमन का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

India Monsoon Delay : मौसम विभाग ने तीन बार आगे बढ़ाई तारीख

मौसम विभाग ने पहले अपडेट में कहा था कि मानसून 26 मई तक केरल पहुंच जाएगा, लेकिन बाद में इस तारीख को बढ़ाकर 28 मई और फिर एक जून कर दिया गया। अब आईएमडी का कहना है कि 3 जून से पहले मानसून आने की कोई संभावना नहीं है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इसमें और भी देरी हो सकती है। अगर मानसून 8 जून तक केरल पहुंच जाता है तो इसे लेट नहीं माना जाता है। इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश का सिलसिला शुरू होता है और जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है।

India Monsoon Delay : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात बढ़ा रहा परेशानी

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण देश के पूर्वी हिस्सों में बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। हालांकि, इस चक्रवात की वजह से पश्चिमी हवाएं और कमजोर पड़ रही हैं। मानसून लेट हो रहा है और अल नीनो का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। आईएमडी ने पहले अनुमान लगाया था कि इस बार 92 फीसदी बारिश होगी, जो कि सामान्य से 8 फीसदी कम है, लेकिन अब मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार सिर्फ 90 फीसदी बारिश के आसार हैं। एक जून से पश्चिमी हवाओं के तेज होने की संभावना है। ऐसा होने पर अगले दो-तीन दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है।

India Monsoon Delay : अल नीनो का खतरा बढ़ा रहा परेशानी

अमेरिका से लेकर भारत तक कई मौसम वैज्ञानिक और एजेंसी यह दावा कर चुके हैं कि इस साल अल नीनो के बनने की संभावना बहुत ज्यादा है। सितंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच अल नीनो का प्रभाव दिखाई देगा। अल नीनो वह स्थिति होती है, जब प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इस स्थिति में भारत में बारिश कम होती है। खासकर अगस्त, सितंबर और नवंबर के महीने में बारिश कम होती है। ठंड में होने वाली बारिश (मावठा) भी नहीं होती है। देश की बड़ी आबादी खेती से जुड़े काम में लगी हुई है और भारत में 50 फीसदी से ज्यादा किसान मानसून की बारिश पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में मानसून का लेट होना और अल नीनो बनने के हालातों का लगातार मजबूत होना चिंता बढ़ाने वाला है।

READ MORE : Gargle Benefits : रात को सोने से पहले नमक पानी से कुल्ला करने के 5 बड़े फायदे, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

TAGGED:Agriculture NewschattisgarhClimate NewsEl Nino EffectHindi NewsIMD UpdateIndia Monsoon DelayIndia weather updateKerala MonsoonMadhya PradeshMonsoon 2026Monsoon ArrivalMonsoon NewsMonsoon PredictionMPnewsRain ForecastSouthwest MonsoonTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradeshWeather News India
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

गुरु पूर्णिमा पर MP सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में होगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’
Pin Postमध्य प्रदेश

Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Madhya Pradesh Police
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Police: मध्यप्रदेश पुलिस को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

By Yoganand Shrivastava
Madhya Pradesh UCC Bill
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh UCC Bill: मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पारित, विवाह, तलाक और लिव-इन संबंधों के नियमों में बड़े बदलाव

By Yoganand Shrivastava
Municipal Negligence
मध्य प्रदेश

Municipal Negligence: अमृत योजना की खुदाई बनी जानलेवा, गड्ढे में पलटा टमटम; बुजुर्ग की मौत

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?