चीन और भारत के संबंधों में हो रहा सुधार: एस जयशंकर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India-China relations are improving, know what Foreign Minister S Jaishankar said in Lok Sabha

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत चीन संबंधों और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर लोकसभा में आज अपना वक्तव्य दिया। विदेशा मंत्री ने लोकसभा में एलएसी की मौजूदा स्थिति और चीन के साथ भारत के संबंधों को लेकर कहा कि, सीमा पर शांति बहाली की कोशिशें जारी है। उन्होंने कहा कि एलएसी पर कूटनीतिक पहल से एलएसी पर हालात सुधरे हैं और दोनों पक्षों की तरफ से हालातों को सुधारने की कोशिश की जा रही है। दोनों में से कोई भी पक्ष मौजूदा स्थिति से छेड़छाड़ नहीं करेगा और सहमति से ही भारत और चीन सभी मसलों का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि, सीमा पर आज हालात सामान्य होने के बाद ही चीन से बातचीत की गई है।

विदेश मंत्री ने जवानों का किया उत्साहवर्धन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, एलएसी पर बहाली का पूरा श्रेय हमारे देश की सेना को जाता है। उन्होंने बताया कि, भारत और चीन के बीच सहमति बनी है कि, यथास्थिति में एक तरफ बदलाव नहीं किया जाएगा और साथ ही दोनों देशों के बीच पुराने समझौतों का पालन किया जाएगा। सीमा पर शांति के बिना भारत चीन के संबंध सामान्य नहीं रह सकते। एस जयशंकर ने 1962 के संघर्ष का ज़िक्र किया और पाकिस्तान की ओर से कब्ज़ाई गई भारतीय ज़मीन चीन को दिए जाने का भी ज़िक्र किया। गलवान की घटना के बाद एलएसी पर जारी तनातनी का उल्लेख करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि तब पैट्रोलिंग बंद थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, मैंने चीनी विदेश मंत्री से बात की है, रक्षा मंत्री ने भी चीनी रक्षा मंत्री से बात की है। आसियान के सम्मेलन में भी भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात में कहा गया कि दोनों ओर से एलएसी का सम्मान होना चाहिए। पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट हो चुका है, तवान वाले इलाकों में डिसइंगेजमेंट पर हमारा फोकस है। विदेश मंत्री ने सीमा सड़क संगठन की ओर से बनवाए गए रोड और टनल का ज़िक्र भी अपने बयान में किया और कहा कि सरकार सीमा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के