Mohit Jain
भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी। साल 2025 की आखिरी वनडे सीरीज होने के कारण टीम इंडिया के लिए यह बेहद अहम है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी।

रांची की पिच: बल्लेबाज-मोबाइल संतुलित मुकाबला
रांची के स्टेडियम में अब तक 6 वनडे मैच खेले गए हैं। यहां की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है।
- 3 मैच टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीते
- 2 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते
- 1 मुकाबला रद्द रहा
नई गेंद तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है, जबकि स्पिनर मध्य ओवरों में बड़ा रोल निभा सकते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 260–265 के आसपास रहा है। ऐसे में जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, यदि 300 से ऊपर का स्कोर बनाती है तो मैच रोमांचक हो सकता है।
टॉस बनेगा निर्णायक

मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। ओस का असर देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है।
- 6 मैचों में टॉस जीतने वाली टीम सिर्फ 2 बार जीती
- टॉस हारने वाली टीम 3 बार विजयी हुई
यानी टॉस जीतकर सही फैसला लेना बेहद जरूरी होगा।
रांची का ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए साल के अंत में बड़ा मौका होगा, जहां पिच की चाल और टॉस का फैसला मैच का रुख तय कर सकता है।





