IND vs SA: पहले T-20 में भारत की 101 रन से बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 74 रन पर सिमटा,सीरीज में 1-0 की बढ़त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारत ने कटक के बाराबाती स्टेडियम में पहला टी-20 101 रन से जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी चुनकर भारत को पहले खेलने का मौका दिया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 175 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इसी मैच में उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन का योगदान दिया।

पंड्या की फायरिंग पारी और 100 छक्कों का रिकॉर्ड

भारत की पारी में हार्दिक पंड्या सबसे चमकदार बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक तरफ रन गति बढ़ाई, तो वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। उनकी इस पारी ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने भी छोटे मगर उपयोगी योगदान दिए, जिससे भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 74 पर समेटा

जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 74 रन पर ढेर हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। बुमराह ने इस मैच में टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर एक और बड़ा उपलब्धि हासिल की।

एनगिडी ने लिए 3 विकेट, फिर भी बच नहीं पाई अफ्रीकन टीम

साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। लूथो सिपामला को 2 और डोनोवन फरेरा को 1 विकेट मिला। हालांकि गेंदबाजों की कोशिश के बाद भी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा बना दिया। भारत का यह शानदार जीत के साथ अगली भिड़ंत से पहले मनोबल और भी मजबूत हो गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope: