IND vs NZ T20I 2026: कीवी गेंदबाजों की उड़ गई नींद, अभिषेक–सूर्या ने किया काम तमाम, 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज़ भारत के नाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs NZ T20I 2026

IND vs NZ T20I 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में ऐसा प्रदर्शन किया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

IND vs NZ T20I 2026: 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने महज 10 ओवर में 154 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। यानी 60 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की गई।
यह भारत की घरेलू सरजमीं पर सबसे बड़ी T20I जीत है, जो गेंदों के लिहाज से रिकॉर्ड बन गई।

IND vs NZ T20I 2026

अभिषेक–सूर्या की तूफानी फिफ्टी

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव।

  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।
  • उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
  • सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 गेंदों में 104 रनों की तूफानी साझेदारी हुई, जिसने न्यूजीलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

IND vs NZ T20I 2026

IND vs NZ T20I 2026: कीवी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 48 रन बनाए।
मार्क चैपमैन ने 32 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

गेंदबाजी में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया:

  • जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए
  • हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए

IND vs NZ T20I 2026: सीरीज में भारत का दबदबा

इस जीत के साथ भारत ने T20I सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली और न्यूजीलैंड को हर विभाग में पछाड़ दिया। युवा खिलाड़ियों और कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक रणनीति ने टीम इंडिया की ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन