IND vs NZ : पांचवें टी20 में तिरुवनंतपुरम का कैसा रहेगा मौसम? क्या बारिश डालेगी खेल में खलल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs NZ : पांचवें टी20 में तिरुवनंतपुरम का कैसा रहेगा मौसम? क्या बारिश डालेगी खेल में खलल

IND vs NZ: 5th T20i: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में पांचवां और अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया पहले ही बढ़त बनाए हुए है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों का अंतिम मौका है।

पिछले सालों में इस मैदान पर कई बार बारिश ने मैच बिगाड़ा है, इसलिए फैंस के बीच सवाल है कि इस बार मौसम कैसा रहेगा।

IND vs NZ: मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 10 प्रतिशत बारिश की संभावना बनी हुई है। दिन का तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम के समय नमी बढ़ने से मैदान पर ओस पड़ने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि गीली गेंद से गेंदबाजों के लिए ग्रिप मुश्किल हो जाएगी और बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है।

IND vs NZ

IND vs NZ: T20I रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 जीत मिली है। दो मैच टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीते हैं और एक मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ था। आंकड़ों के आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है।

IND vs NZ: इस सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा

इस सीरीज के पहले तीन मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी जीत हासिल की। चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए 50 रनों से जीत दर्ज की। अब दोनों टीमें पांचवें और अंतिम मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में