IND vs NZ 4th T20: भारत ने 3-0 से बनाई बढ़त, बुमराह को आराम, अर्शदीप हो सकते हैं मैदान में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs NZ 4th T20

IND vs NZ 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारत ने पहले ही पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है, तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त बना ली है।

IND vs NZ 4th T20: बुमराह को आराम, अर्शदीप की वापसी संभव

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिल सकता है। अर्शदीप तीसरे मैच में रेस्ट पर थे।

टी-20 में भारत का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड अब तक 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इसमें भारत ने 15 मैच जीते हैं, न्यूजीलैंड ने 10 और 3 मैच टाई रहे। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी-20 खेले गए, जिसमें भारत ने 10 जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भारत के खिलाफ गंवा चुका है।

IND vs NZ 4th T20: सूर्यकुमार यादव ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए। वे सीरीज और टीम के टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि जैकब डफी सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

IND vs NZ 4th T20

पिच और मौसम का हाल
विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस और रफ्तार मिलती है, जिससे बड़े स्कोर बनते हैं। ओस पड़ने के कारण टारगेट का पीछा करना आसान होता है। बुधवार को मौसम 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

IND vs NZ 4th T20: संभावित प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी, मैट हैनरी।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश