IND vs NZ 3rd T20I: आज जीतेंगे तो सीरीज़ भारत के नाम, अक्षर-पटेल और बुमराह की वापसी संभव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs NZ 3rd T20I

IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला आज शाम 7 बजे गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतती है, तो न्यूजीलैंड को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज में हराया जाएगा।

IND vs NZ 3rd T20I: पिछले मैचों में हाई स्कोरिंग मुकाबला

पिछले दोनों मुकाबलों में टीमों ने कुल 400+ रन बनाए। तीन पारियों में स्कोर 200 रन को पार कर गया। गुवाहाटी की पिच हाई स्कोरिंग होने के कारण आज भी दर्शकों को रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs NZ 3rd T20I

हेड टू हेड में भारत आगे
भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक 27 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसमें भारत ने 14 मैच जीते, न्यूजीलैंड 10 और 3 मैच टाई रहे। भारत में खेले गए 13 टी-20 में भारत ने 9 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते। पिछली 4 सीरीज में भारत ने लगातार न्यूजीलैंड को हराया है।

अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी संभव
टीम इंडिया तीसरे मुकाबले अक्षर पटेल को मौका दे सकती है। वे इंजरी के कारण दूसरे टी-20 से बाहर थे। साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया था। दोनों आज वापसी कर सकते हैं, जबकि अर्शदीप सिंह बेंच पर रह सकते हैं।

IND vs NZ 3rd T20I

IND vs NZ 3rd T20I: सूर्यकुमार यादव ने साबित किया फॉर्म

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म दिखा दी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने सीरीज में फिफ्टी बनाईं। गेंदबाजी में शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर और बदलाव
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जैकब डफी तीन विकेट ले चुके हैं। टीम आज जैकरी फॉल्क्स की जगह काइल जैमिसन को शामिल कर सकती है।

IND vs NZ 3rd T20I: गुवाहाटी की पिच और मौसम का हाल

बरसापारा स्टेडियम में अब तक चार टी-20 मैच खेले गए। छह पारियों में से चार में स्कोर 220+ रहा। रविवार को बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान 14 से 25°C के बीच रहेगा, मैच के दौरान 17°C तक पहुंच सकता है।

IND vs NZ 3rd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी, मैट हैनरी।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और