Mohit Jain
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने मुकाबला 48 रनों से जीत लिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

बुमराह ने तोड़ा सईद अजमल का रिकॉर्ड
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 16 पारियों में 20 विकेट झटके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी गेंदबाज सईद अजमल के नाम था, जिन्होंने 11 पारियों में 19 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैं, जिनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं।
टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:
- जसप्रीत बुमराह (भारत) – 20 विकेट (16 पारियां)
- सईद अजमल (पाकिस्तान) – 19 विकेट (11 पारियां)
- मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) – 17 विकेट (10 पारियां)
- मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) – 17 विकेट (12 पारियां)
यह खबर भी पढ़ें: WPL रिटेंशन 2026: दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग और एलिसा हीली जैसी दिग्गज खिलाड़ी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट
अब बुमराह के सामने नया कीर्तिमान रचने का अवसर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच 8 नवम्बर को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें बुमराह के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा। ऐसा करने पर वह तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।





