IND vs AFG U19 WC 2626: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs AFG

IND vs AFG: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फाइनल की एक सीट पहले ही इंग्लैंड ने पक्की कर ली है, जबकि दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला आज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी।

IND vs AFG: इंग्लैंड पहले ही फाइनल में

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 6 फरवरी को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को चुनौती देने वाली दूसरी टीम का फैसला आज होगा।

IND vs AFG

यूथ ODI में भारत का दबदबा

अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच यूथ ODI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमें अब तक 12 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारत ने 10 मुकाबले जीते, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।

हालांकि, अफगानिस्तान ने भारत को U19 स्तर पर आखिरी बार 2019 में हराया था। उस साल खेली गई पांच मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में अफगान टीम ने भारत को 3-2 से हराकर चौंकाया था। इसके बाद से टीम इंडिया का दबदबा कायम है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: हेड-टू-हेड (यूथ ODI)

  • कुल मैच: 12
  • भारत जीता: 10
  • अफगानिस्तान जीता: 2

सेमीफाइनल तक भारत का सफर

कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। हालांकि कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजी दबाव में दिखी, लेकिन टीम ने हर बार मुश्किल हालात से उबरते हुए जीत हासिल की। सेमीफाइनल में एक बार फिर कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

IND vs AFG

IND vs AFG: अफगानिस्तान रच सकता है इतिहास

अफगानिस्तान की U19 टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच गंवाया है, जो श्रीलंका के खिलाफ था। इससे पहले अफगानिस्तान 2018 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सका। ऐसे में आज टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत U19 टीम स्क्वॉड

आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।

अफगानिस्तान U19 टीम स्क्वॉड

उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान/विकेटकीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नाजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन।

IND vs AFG: किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए फाइनल में प्रवेश करता है या फिर अफगानिस्तान इतिहास रचते हुए पहली बार U19 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाता है।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई