ग्वालियर में रंगदारी न मिलने पर किसान से मारपीट, बाइक जलाकर किया हवाई फायर; चार आरोपियों पर केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर: एक किसान से जबरन पैसे मांगने के बाद चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने पहले उसे पीटा, फिर कट्टा निकालकर दो बार हवाई फायर किया। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने पीड़ित के कान की सोने की बाली खींच ली, जिससे उसका कान फट गया। वहीं दूसरे ने उसकी बाइक छीनकर उसमें आग लगा दी।

घटना शुक्रवार देर रात गोला का मंदिर क्षेत्र की नारायण विहार कॉलोनी में हुई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव से लौटते समय रास्ते में रोका

मामला 40 वर्षीय छुन्ना सिंह गुर्जर का है, जो मूल रूप से भिंड जिले के गोहद के खरौआ गांव के रहने वाले और पेशे से किसान हैं। वह वर्तमान में परिवार सहित ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार शाम वह अपनी बाइक (MP30 MR-9365) से गांव से घर लौट रहे थे।

कटारे फार्म हाउस के पास पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद चार युवक — सचिन पवैया, विशु परिहार, पन्ना राठौर और हनी सिंह भदौरिया — जो शराब के नशे में थे, ने उनसे रास्ता रोककर पैसे मांगे। छुन्ना के मना करते ही उन्होंने गाली-गलौज कर हमला कर दिया।

कान की बाली छिनी, बाइक जलाई, कट्टा से फायर

  • मारपीट के दौरान विशु परिहार ने छुन्ना सिंह के कान की बाली जोर से खींच ली, जिससे कान फट गया।
  • हनी सिंह ने उनकी पीठ पर दांत से काट लिया।
  • पन्ना राठौर ने पत्थर पटककर उनकी आंख के पास चोट पहुंचाई।
  • इसी बीच सचिन पवैया कट्टा निकालकर दो राउंड हवाई फायर कर दिया।
  • हमलावरों में से एक ने छुन्ना की मोटरसाइकिल छीन ली और उसमें आग लगा दी।

20 हजार रुपए भी चले गए

हमले के दौरान पीड़ित की जेब में रखे लगभग 20,000 रुपए भी गिरकर खो गए। घटना होते ही पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिसके बाद चारों आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। जाते समय उन्होंने कहा कि शिकायत की तो परिणाम गंभीर होंगे।घटना के प्रत्यक्षदर्शी सतेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह गुर्जर बताए गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने