प्रधानमंत्री मोदी और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के बीच अहम बैठक, 40 मिनट तक चला संवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के परिप्रेक्ष्य में हुई। वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को मौजूदा हालात की जानकारी दी, हालांकि बैठक के अन्य बिंदुओं को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

नौसेना प्रमुख ने भी की थी प्रधानमंत्री से भेंट

इससे एक दिन पहले, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से भेंट की थी। उन्होंने समुद्री सुरक्षा विशेष रूप से अरब सागर में स्थित महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया था। इसके अतिरिक्त, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले और राज्य से जुड़े अन्य विषयों पर बातचीत की। यह बैठक लगभग 30 मिनट चली थी। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे।

सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी

उधर, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। यह सिलसिला दसवें दिन भी जारी रहा। पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों से भारतीय क्षेत्रों की ओर अकारण गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास की सीमाओं पर रातभर फायरिंग होती रही। भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बॉलीवुड का सच्चा हीरो: 100 झुग्गी परिवारों की मदद कर रहे हैं जैकी श्रॉफ, जो कभी खुद चॉल में रहते थे..यह भी पढ़े

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से