Illegal Arms Factory: करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal Arms Factory

Report by: Mukesh Prajapat, Edit by: Priyanshi Soni

Illegal Arms Factory: शिवपुरी जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत करैरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम पपरेडू में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Illegal Arms Factory: मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

27 जनवरी 2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पपरेडू में सुखदेव रावत अपने डेरे के पास एक कुठरिया में अवैध हथियारों का निर्माण करवा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

Illegal Arms Factory

पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। वहीं अंदर एक अन्य व्यक्ति ग्राइंडर मशीन से लोहे की रॉड काटता हुआ मिला। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो 315 बोर के देशी कट्टे, दो अधिया, तीन अधबनी अधिया, 37 खाली खोखे, एक जिंदा कारतूस सहित वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, कटर और अन्य औजार जब्त किए। जब्त सामग्री की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

Illegal Arms Factory: गिरफ्तार आरोपी और दर्ज मामला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव रावत (42 वर्ष), निवासी ग्राम पपरेडू और परशुराम झा (40 वर्ष), निवासी ग्राम बम्होरी सुहागी, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अवैध हथियार निर्माण की बात स्वीकार की है। पुलिस ने थाना करैरा में अपराध क्रमांक 60/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का सख्त संदेश

करैरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

Read also: Bheeknagaon News: बिजली पोल में करंट गिरने से गाय और नन्दी की मौत, विभाग पर लापरवाही के आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर