हिमालय संरक्षित रहेगा तो जल, जंगल और जीवन रहेगा: त्रिवेन्द्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में डॉ. भरत पाठक सम्मानित हुए

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। वन अग्नि की समस्या और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर केंद्रित ‘हिमालय की हृदय विदारक पुकार’ का विशेष मंचन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वांग्नि लघु चलचित्र दिखाया भी गया । इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे।

श्री रावत ने कहा कि इस कार्यक्र लघु फिल्म का मंचन देखना एक अत्यंत भावुक एवं विचारोत्तेजक अनुभव रहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिमालय केवल भूगोल नहीं, बल्कि हमारी जीवन रेखा है। उसके संरक्षण के बिना न जल रहेगा, न जंगल और न ही जीवन। वन अग्नि जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास और जनजागरण ही सबसे प्रभावी उपाय हैं। कार्यक्रम में वांग्नि वैज्ञानिक श्री दीपक वार्ष्णेय को वांग्नि पुरुष को मंच पर सप्तऋषि स्वरूप विभूतियों द्वारा वांग्नि पुरुष से अलंकृत किया गया! जलपुरुष श्री राजेंद्र सिंह ने एक बार फिर पूरे उत्साह के साथ सबको एक जुट होकर प्रकृति को बचाने का आह्वान किया ! श्री भरत पाठक ने अपने विचारों से एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए सबको कार्यक्रम की बधाई दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, वन अग्नि नियंत्रण और हिमालय की रक्षा के लिए ठोस रणनीतियों पर विस्तृत विचार मंथन किया। सांसद रावत ने उपस्थित सभी हिमालय प्रेमियों से आह्वान किया कि वे प्रकृति की रक्षा और हिमालय के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण हेतु एकजुट होकर संकल्प लें।

सांसद रावत ने कार्यक्रम के आयोजक महावीर राधा जांगड़ा और थ्री मस्किटर्स मीडिया को इस संवेदनशील विषय पर सार्थक पहल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् डॉ. भरत पाठक, डॉ. अपर्णा सोपोरी, शिक्षाविद डॉ. ऋचा सूद, अंतर्राष्ट्रीय एथलीट, पद्मश्री कमलिनी अस्थाना और पद्मश्री नलिनी अस्थाना (विश्व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगनाएं) पद्मश्री वसीफ़ुद्दीन डागर द्रुपद गायक, सामाजिक उद्यमी डॉ नंदिता पाठक सहित बड़ी संख्या में हिमालय प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेन्द्र मिश्रा जी विशेष संवाददाता दूरदर्शन ने किया । महावीर राधा जांगड़ा जी द्वारा बनायी गई “ अ क्राई फ़्रम हिमालया हार्ट “ फ़िल्म के स्क्रीनिंग में रहे , ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर बनायी गई फ़िल्म को आए हुए सभी लोगों ने सराहा ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया