IAS धीमान चकमा रिश्वत मामले में निलंबित, घर से 47 लाख की नकदी बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ओडिशा के धरमगढ़ में तैनात IAS अधिकारी धीमान चकमा को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विजिलेंस विभाग ने उन्हें 10 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके सरकारी आवास पर छापेमारी के दौरान अतिरिक्त 47 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

रविवार को हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, 2021 बैच के 36 वर्षीय अधिकारी को कालाहांडी जिले के एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की मांग करते हुए विजिलेंस टीम ने पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उनके धरमगढ़ स्थित आवास की तलाशी में नोटों से भरे बंडल मिले, जिन्हें टेबल की दराज में छिपाकर रखा गया था।

व्यापारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस मामले की शुरुआत एक स्थानीय व्यवसायी की शिकायत से हुई थी, जिसमें कहा गया था कि धीमान चकमा ने रिश्वत न देने पर उसके व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी। व्यापारी ने बताया कि चकमा ने उन्हें अपने सरकारी आवास पर बुलाकर घूस ली और उसे टेबल की दराज में रख दिया

विजिलेंस के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने 100-100 रुपये के 26 बंडलों की गिनती की और नकदी को मेज की दराज में छिपा दिया। इसके बाद तलाशी में कुल 47 लाख रुपये की अघोषित नकदी बरामद की गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

चकमा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस विभाग ने यह भी बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को पूर्व नियोजित ट्रैप कार्रवाई के तहत अंजाम दिया गया था।

पूर्व में दिया था समाज सेवा का संकल्प

दिलचस्प बात यह है कि धीमान चकमा ने UPSC 2021 में सफलता प्राप्त करने के बाद दिए एक इंटरव्यू में उत्तर-पूर्वी भारत के विकास और पारदर्शी प्रशासन की बात कही थी। उन्होंने ANI से कहा था कि वे समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहते हैं। लेकिन अब उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने उनकी नीयत और प्रतिबद्धता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • IAS धीमान चकमा को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
  • 10 लाख की रिश्वत के साथ घर से 47 लाख रुपये नकद बरामद।
  • व्यापारी की शिकायत पर विजिलेंस ने कार्रवाई की।
  • भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज।
  • समाज सेवा के वादे पर खड़ा हुआ सवाल।
- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा