‘मुझे बसंती चाहिए’: साली से शादी की जिद में युवक चढ़ा बिजली टॉवर पर, सात घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कन्नौज, यूपी: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक युवक ने अपनी साली से शादी करने की जिद में 33 हजार वोल्ट लाइन वाले बिजली टॉवर पर चढ़कर सात घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा रच दिया। युवक का नाम नवल किशोर उर्फ राज सक्सेना बताया गया। परिजन जब शादी कराने का आश्वासन देने को तैयार हुए, तभी वह टावर से नीचे उतरा।


टावर पर सात घंटे का ड्रामा

राज सक्सेना ने टावर पर चढ़कर शादी की मांग को लेकर जोर-जबरदस्ती की। इस दौरान पुलिस और बिजली विभाग की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने में लगी रही। युवक के अनुसार, वह अपनी तीसरी साली से शादी करने पर अड़ा हुआ था। उसे टावर से उतारने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भी वह बार-बार अपनी साली से शादी करने की जिद्द करता रहा।


तीसरी साली पर आया दिल

छिबरामऊ के कल्याणपुर गांव का यह युवक पहले दो शादियों के बाद अपनी तीसरी साली से प्यार करने लगा। पहली पत्नी से अलग होने के बाद उसने दूसरी साली से शादी की, लेकिन कुछ समय बाद उसका मन अपनी तीसरी साली की ओर गया।


शोले फिल्म के डायलॉग के साथ हाई वोल्टेज प्रदर्शन

युवक टावर पर चढ़कर धर्मेंद्र की तरह शोले के डायलॉग्स बोलता रहा। सुबह से ही साली से प्यार और शादी की बात कहने पर उसकी पत्नी ने विरोध किया और किसी भी कीमत पर बहन से शादी न कराने की बात कही। इससे परेशान होकर युवक टावर पर चढ़ गया।

इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार ने आखिरकार शादी का आश्वासन दिया, तब वह शाम करीब 4 बजे टावर से नीचे उतरा।


युवक की खुशी

राज सक्सेना के अनुसार, साली भी उससे प्यार करती है। वह अब खुशी-खुशी अपनी पत्नी और साली के साथ जीवन व्यतीत करने की बात कह रहा है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित