हैदराबाद: नशे में धुत महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, अधिकारियों के रोकने पर और बढ़ा दी स्पीड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


हैदराबाद, तेलंगाना: शराब के नशे में धुत एक महिला ने बुधवार को हैदराबाद के पास शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के निकट एक बेहद खतरनाक हरकत को अंजाम दिया। महिला ने अपनी कार सीधे रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी। जब रेलवे कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने कार की रफ्तार और तेज कर दी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु-हैदराबाद रेलमार्ग पर हुई, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। जैसे ही ट्रैक पर कार दौड़ती नजर आई, स्टेशन पर हड़कंप मच गया और एहतियातन ट्रेनों को रोक दिया गया।


वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार पटरियों पर चल रही है और अधिकारी उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कार की गति तेज होने के कारण कोई उसे रोक नहीं पाया।


कैसे थमी कार?

कुछ दूर तक दौड़ने के बाद महिला ने कार को रेलवे ट्रैक से नीचे उतारा, जिससे वह एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के कारण कार के शीशे टूट गए, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक से कार हटते ही रेलवे ने ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू कर दिया।


महिला को हिरासत में लिया गया

रेलवे पुलिस ने महिला को मौके से हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि वह शराब के नशे में थी और इसी हालत में रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई थी। अब यह भी जांच की जा रही है कि वह इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद रेलवे ट्रैक पर कार लेकर कैसे पहुंची।


ट्रेनों पर पड़ा असर

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महिला की इस हरकत के कारण कुछ समय के लिए बेंगलुरु-हैदराबाद रूट की कई ट्रेनें रोकनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। हालांकि समय रहते हालात काबू में आ गए।


जांच जारी

रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ट्रैक तक कैसे पहुंची और क्या इसमें सुरक्षा में कोई चूक हुई है।

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और