,

एमपी में फंसे सैकड़ों यात्री: इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिल, इंटरव्यू-शादियां-जरूरी काम छूटे; अगले तीन दिन री-शेड्यूलिंग की कोई योजना नहीं

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से उड़ान सेवाएं बुरी तरह बाधित हैं। इंडिगो एयरलाइन के क्रू की कमी के चलते इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द हो रही हैं। इससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। किसी का इंटरव्यू छूट गया, किसी को शादी में पहुंचना था, तो कोई मजबूरी में कई गुना महंगा टिकट खरीदने को विवश है। केवल इंदौर में करीब 100 उड़ानें, भोपाल में 18 और जबलपुर में 5 फ्लाइट्स रद्द हुईं। पूरे एमपी में तीन दिनों में 150 से अधिक उड़ानें कैंसिल हो गई हैं।

इंडिगो यात्रियों की व्यथा—“ना सपोर्ट, ना प्लान… बस कह दो फ्लाइट कैंसिल है”

दिल्ली से परिवार संग इंदौर घूमने आए अक्षय मेहरोत्रा की फ्लाइट शुक्रवार शाम की थी, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचकर पता चला कि उड़ान रद्द हो चुकी है। इंडिगो की ओर से उन्हें या तो रिफंड लेने या तीन दिन बाद मिलने वाली फ्लाइट का इंतजार करने का विकल्प दिया गया।इसी तरह अनेक यात्रियों के पास इंतजार के अलावा कोई रास्ता नहीं है। जो तुरंत जाना चाहते हैं, उन्हें 4–5 गुना तक महंगे टिकटों पर दूसरी एयरलाइन पकड़नी पड़ रही है।

फ्लाइट क्राइसिस क्यों बढ़ी?

1 नवंबर से DGCA ने पायलट और क्रू की ड्यूटी से संबंधित नए FDTL नियम सख्ती से लागू किए हैं।
इन नियमों के चलते एयरलाइंस को क्रू को अधिक आराम देना अनिवार्य हो गया है, जिससे अचानक क्रू की उपलब्धता कम हो गई।इंडिगो इस समय देशभर में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर चुकी है। कई यात्री 24 घंटे से एयरपोर्ट पर फंसे हैं।

यात्रियों पर भारी बोझ—50 से 600% तक किराया बढ़ा, फिर भी गारंटी नहीं

हज यात्रियों की बड़ी परेशानी

भोपाल एयरपोर्ट पर 41 हज यात्रियों को रोक दिया गया।
होटल और ट्रांसपोर्ट की एडवांस बुकिंग की वजह से प्रति यात्री प्रतिदिन 5–6 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।

35 हज़ार देकर भी अनिश्चितता

यात्री आशीष ने बताया कि सामान्यतः गोवा की उड़ान 6 हजार में मिलती है, लेकिन मजबूरी में 35 हजार की टिकट लेनी पड़ी।
फिर भी यह भरोसा नहीं कि फ्लाइट उड़ ही जाएगी।

वेबसाइट पर ‘ऑन-टाइम’, काउंटर पर ‘मत बुक करो’

कुछ यात्रियों ने बताया कि इंडिगो की वेबसाइट पर फ्लाइट ऑन-टाइम दिख रही है, लेकिन काउंटर पर एयरलाइन कर्मचारी कहते हैं—
“मत बुक कीजिए, उड़ान कैंसिल हो जाएगी।”
यात्री इसे भ्रामक जानकारी और लापरवाही बता रहे हैं।

शादी का कार्यक्रम छूटा

इंदौर से गोवा जा रही यात्री अर्चना की उड़ान रात 3.30 बजे री-शेड्यूल बताई गई।
सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं तो वह फ्लाइट भी कैंसिल निकली।
उनके रिश्तेदार सड़क मार्ग से पहुंच गए, पर वे इंदौर में फंसी रहीं।

मुंबई की फ्लाइट 20 हजार की

रिद्धि नामक यात्री ने बताया कि उन्हें बिना किसी सूचना के कैंसिलेशन का पता एयरपोर्ट पर चला।
नई टिकट 20 हजार में मिल रही है।

वीजा इंटरव्यू छूटा, अब 1–2 महीने इंतजार

एक महिला यात्री को चेन्नई में US वीजा इंटरव्यू देना था।
उड़ान उड़ान रद्द होने से इंटरव्यू छूट गया और अब नए इंटरव्यू स्लॉट के लिए 1–2 महीने प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार