,

Greater Noida Sawan Festival: ग्रेटर नोएडा में सावन उत्सव की धूम, ‘आया सावन झूम के’ कार्यक्रम में महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Greater Noida Sawan Festival

Greater Noida Sawan Festival ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार कम्युनिटी हॉल में रविवार को सावन उत्सव ‘आया सावन झूम के’ का भव्य आयोजन किया गया। RWA जलवायु विहार, SheInspire Foundation और Yatharth Super Speciality Hospital के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जलवायु विहार, फाई-2 और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण से हुई। पूर्व भाजपा विधायक विमला बाथम और नोएडा की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) मनीषा सिंह ने गुलमोहर और अर्जुन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

Greater Noida Sawan Festival गीत-संगीत, नृत्य और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

Greater Noida Sawan Festival सावन उत्सव में महिलाओं ने सोलो और ग्रुप सिंगिंग, लोकगीत, नृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। ‘रिमझिम गिरे सावन’, ‘सावन का महीना पवन करे शोर’, ‘मल्हार’ और अन्य लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन पेजेंट’ रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, परिचय और व्यक्तित्व प्रदर्शन के विभिन्न चरणों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और दो रनर-अप का चयन कर उन्हें ताज और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा मनोरंजक खेलों और सरप्राइज एक्टिविटीज ने भी प्रतिभागियों का भरपूर मनोरंजन किया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया।

Greater Noida Sawan Festival महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता पर रहा फोकस

आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी केंद्र में रखा गया। SheInspire Foundation ने महिलाओं की सामाजिक और व्यक्तिगत प्रगति से जुड़े अपने प्रयासों को साझा किया, जबकि Yatharth Super Speciality Hospital ने स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण, सामूहिक फोटोग्राफ और डीजे डांस के साथ हुआ। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक उल्लास और आधुनिक मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।

आयोजकों की ओर से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, नोएडा चैप्टर की कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी शुक्ल ने मुख्य अतिथियों, प्रतिभागियों, कलाकारों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों और समुदाय के सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Read this: JPSC Exam Controversy: JPSC विवाद पर झुकी सोरेन सरकार, परीक्षा रद्द करने को तैयार लेकिन CBI जांच से इनकार

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही