HR News 27-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HR News 27-01-2026:

HR News 27-01-2026:

हरियाणा में आज बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

HR News 27-01-2026

पलवल में 3 दिन बाद विवाहिता का शव मिला
महिला ने गुरुग्राम नहर में कूदकर जान दी थी। सुसाइड नोट में पति और एक अन्य महिला को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

एसवाईएल मुद्दे पर फिर आमने-सामने हरियाणा–पंजाब
सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शामिल नहीं होंगे।

HR News 27-01-2026:

HR News 27-01-2026:

रामपाल के सम्मान समारोह बंद
जमानत में देरी और 6 महीने का समय मिलने के बाद समर्थकों में निराशा है। हरियाणा के 5 जिलों में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

HR News 27-01-2026:

जींद में फर्नीचर कारीगर ने जहर खाया
सूदखोर से 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए कर्ज के दबाव में आकर कारीगर ने आत्मघाती कदम उठाया। हालत गंभीर बनी हुई है।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में अव्यवस्थाएं
कई जिलों में नेता मोबाइल देखते नजर आए, झांकी वाला ट्रैक्टर धंसा और तिरंगे की रस्सी उलझ गई। मंत्री के भाषण में भी गड़बड़ी हुई।

नूंह में ‘मेवात विकास’ झांकी बनी मजाक
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झांकी मैदान में फंस गई। मजबूरी में बाहर निकालनी पड़ी और बच्चे उसे खेल का मैदान बनाने लगे।

HR News 27-01-2026:

अनाज मंडियों में ‘कच्ची पर्ची’ का खेल उजागर
कागजों में फसल एमएसपी पर खरीदी गई, लेकिन किसानों को 40 प्रतिशत तक नुकसान हुआ। मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।

हरियाणा की बीती बड़ी घटनाएं चर्चा में
नूंह में मां के पैर काटने की घटना, हिसार में सड़क हादसे में 3 की मौत और फरीदाबाद पुलिस चौकी में नोट उड़ाने का मामला सुर्खियों में रहा।

डेढ़ महीने की बच्ची के अपहरण का मामला
अंबाला में पिता पर अपनी ही बच्ची को अगवा करने का आरोप है। पत्नी के साथ मारपीट कर एंबुलेंस से बच्ची को लेकर फरार हो गया।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली