Mohit Jain
HR News 26-01-2026:
१. गणतंत्र दिवस पर मौसम रहेगा साफ
हरियाणा में गणतंत्र दिवस के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आगे चलकर बारिश, तेज हवाओं और शीतलहर का असर दिखेगा। कई इलाकों में पाला जमने की चेतावनी भी जारी की गई है।
२. गणतंत्र दिवस पर कौन कहां फहराएगा तिरंगा
मुख्यमंत्री गुरुग्राम में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल पंचकूला में झंडा फहराएंगे। मंत्री अनिल विज यमुनानगर में और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नए जिला हांसी में कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी 23 जिलों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
३. चाय में नशा देकर होटल कर्मी से दुष्कर्म
पानीपत में महिला होटल कर्मी को चाय में नशा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि आरोपी ने दोस्तों से भी उसके साथ जबरन संबंध बनवाए और बेटी से अश्लील हरकत की। महिला को 3 लाख रुपए में बेचने का सौदा भी किया गया था।

HR News 26-01-2026:
४. छत से गिरी युवती की संदिग्ध मौत
हांसी में छत से गिरने से युवती की मौत हो गई। परिजनों ने शव ले जाने से इनकार कर दिया। बताया गया कि युवती पहले तीन शादियां कर चुकी थी और दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल होने आई थी।
५. बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय से बदसलूकी
करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री मौनी रॉय से बदसलूकी का मामला सामने आया। स्टेज के पास गुलाब लेकर खड़े व्यक्ति पर फूल फेंकने का आरोप लगा। नाराज होकर अभिनेत्री ने शो बीच में ही छोड़ दिया।
६. SYL मुद्दे पर मुख्यमंत्री की बैठक
सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने आज अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है। कल इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से चर्चा प्रस्तावित है। केंद्र सरकार पहले ही इस मामले से किनारा कर चुकी है।
७. PPP की गलतियां सुधारने को नया पोर्टल
हरियाणा में पीपीपी से जुड़ी गलतियों को सुधारने के लिए नया पोर्टल शुरू किया गया है। प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

HR News 26-01-2026:
८. लव मैरिज के बाद दूल्हे ने मांगी सुरक्षा
करनाल में 20 वर्षीय युवक ने अपने से 2 साल बड़ी युवती से प्रेम विवाह किया। शादी के बाद दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। शादी कराने वाले पंडित और गवाहों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
९. हॉकी कोच बलदेव सिंह को पद्मश्री
कुरुक्षेत्र के हॉकी कोच बलदेव सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 24 वर्षों में 55 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए और 11 बार नेहरू हॉकी टूर्नामेंट जीत चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें: CG News 26-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें
१०. हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी सम्मानित होंगे
गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों को सम्मान मिलेगा। डीआईजी दुग्गल को प्रेसिडेंट मेडल दिया जाएगा, जबकि रोहतक के आईजी समेत 2 आईपीएस अधिकारियों को एक्सीलेंट सर्विस मेडल मिलेगा।





